चीन में आयोजित एशियाई रिले चैंपियनशिप में प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह को मिला प्रशंसा-पत्र

by

प्रतियोगिता में सफल संचालन के लिए मिला सम्मान

बरोटीवाला, 23 जून (तारा) :  चीन के शांग्यू में आयोजित द्वितीय एशियाई रिले चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय एथलेटिक्स रिले चैंपियनशिप के सफल आयोजन में उत्कृष्ट योगदान देने पर बरोटीवाला कालेज के प्राचार्य डॉ. कुलदीप सिंह तथा भारत के अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स तकनीकी अधिकारी को आयोजन समिति की ओर से लेटर ऑफ एप्रिसिएशन प्रदान किया गया।

आयोजन समिति ने प्रशंसा-पत्र में डॉ. कुलदीप सिंह के अमूल्य सहयोग, समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उनके महत्वपूर्ण योगदान से प्रतियोगिता का सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन संभव हो सका। समिति ने भविष्य में भी उनके साथ मिलकर एथलेटिक्स के विकास के लिए कार्य करने की आशा व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 28 से 31 मई तक हांगकांग में आयोजित अंडर-20 एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी डॉ. कुलदीप सिंह ने अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएँ प्रदान की थीं। यह सम्मान न केवल डॉ. कुलदीप सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला, हिमाचल प्रदेश तथा भारतीय एथलेटिक्स जगत के लिए भी गर्व का विषय है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर खेल जगत, सहयोगियों, विद्यार्थियों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

बरोटीवाला कालेज के प्रार्चाय डॉ. कुलदीप सिंह सम्मान पत्र के साथ

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने संपर्क से समर्थन यात्रा के तहत ग्राम पंचायत चताड़ा में सुनीं जन समस्याएं

ऊना : 2 जुलाई 2022- हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं तथा पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। इसी कड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

600 KM पीछा कर दिल्ली पुलिस ने दबोचा : 4 साल से फरार चल रहा था का हत्यारा

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा (AHTU) ने एक अंतरिम जमानत से फरार घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज हत्या के एक पुराने मामले का पर्दाफाश कर दिया है. यह गिरफ्तारी हरियाणा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशा एक गंभीर समस्या, इससे निपटने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : कुलदीप सिंह पठानिया

रावमा विद्यालय सिंहुता में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने पुरस्कृत किए मेधावी एएम नाथ। चम्बा :  भटियात उपमंडल के अंतर्गत राजकीय...
हिमाचल प्रदेश

व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित

मंडी 26 अगस्त । हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम, मंडी द्वारा वर्ष 2023-24 के दौरान जिला मंडी के अनुसूचित जाति से संबंधित युवक-युवतियों को निगम की दलित वर्ग व्यवसायिक प्रशिक्षण योजना...
Translate »
error: Content is protected !!