चुनाव ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक दंपती की दर्दनाक मौत : कार खुले नाले में गिरी

by

मोगा : पं1जाब में जिला परिषद चुनाव ड्यूटी पर जाते समय एक शिक्षक दंपती की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। यह दुर्घटना रविवार सुबह मोगा जिले के बाघापुराना उप-मंडल के अंतर्गत आने वाले संगतपुरा गांव के पास हुई।

हादसे ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान 47 वर्षीय जसकरण सिंह भुल्लर और उनकी पत्नी 46 वर्षीय कमलजीत कौर के रूप में हुई है। दोनों सरकारी शिक्षक थे। जसकरण सिंह अपनी पत्नी कमलजीत कौर को चुनाव ड्यूटी के लिए छोड़ने जा रहे थे, तभी उनकी हुंडई क्रेटा कार सड़क से फिसलकर पास के खुले नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि रास्ते में सुरक्षा बैरिकेड्स या चेतावनी संकेत नहीं लगे थे, जिसके कारण वाहन चालक को नाले का अंदाजा नहीं लग पाया।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और दोनों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

इस घटना के बाद शिक्षकों और कर्मचारियों में गहरा शोक और आक्रोश है। कई शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि जिला परिषद चुनाव ड्यूटी के लिए उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जबकि यात्रा और ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। उनका कहना है कि चुनावी ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

शिक्षक संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि चुनाव ड्यूटी पर भेजे जाने वाले कर्मचारियों के लिए सुरक्षित परिवहन, उचित मार्गदर्शन और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं से बचा जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में चल रही कक्षाओं बी.एससी. और बी.ए. तृतीय सेमेस्टर का नतीजा रहा शानदार

गढ़शंकर :  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में चल रही कक्षा बीएससी और बीए तृतीय सेमेस्टर का नतीजा शानदार रहा है। कॉलेज के कार्यकारी प्रिंसीपल प्रो. लखविंदरजीत कौर ने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ द्वारा...
article-image
पंजाब

गुंडागर्दी…. फिरौती न देने पर पुराने कार शोरूम को आग के किया हवाले : गैंगस्टर की ऑडियो आई सामने

अमृतसर :  मजीठा क्षेत्र से गुंडागर्दी का नया मामला सामने आया है। यहां एक गैंगस्टर द्वारा लगातार फिरौती मांगने और रकम न मिलने पर एक युवक के पुरानी कारों के शोरूम को आग के...
article-image
पंजाब

सीएम ने लिया गिद्दड़बाहा में मालवा नहर के स्थल का जायजा : कहा हरसिमरत कौर बादल प्रदेश के पानी की रॉयल्टी मांगने के मुद्दे पर मगरमच्छ के आंसू बहा रही

बरनाला :  पंजाब में आजादी के बाद पहली नहर मालवा नहर बनने जा रही है। शनिवार को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान मुक्तसर जिले के गिद्दड़बाहा के गांव डोडा पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने...
article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 टेरर माड्यूल का पंजाब पुलिस ने किया खुलासा…. ISI कर रहा था हैंडल

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा हैंडल किए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो टेरर माड्यूल का खुलासा किया है. इसके साथ ही पुलिस ने...
Translate »
error: Content is protected !!