बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 टेरर माड्यूल का पंजाब पुलिस ने किया खुलासा…. ISI कर रहा था हैंडल

by
पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा हैंडल किए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो टेरर माड्यूल का खुलासा किया है. इसके साथ ही पुलिस ने बड़ी तादाद में हथियार और बरामद किए हैं। जिनके जरिए राज्य को एक बार फिर से दहलाने की साजिश रची जा रही थी. पंजाब पुलिस के डीजीपी ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी।
            उन्होंने बताया कि पहला मॉड्यूल फ्रांस से बब्बर खालसा के मास्टरमाइंड आतंकी सतनाम सिंह उर्फ सत्ता के जरिए चलाया जा रहा था. इस टेरर मॉड्यूल से एक लोडेड RPG, ढाई-ढाई किलो के दो IED,दो हैंड ग्रेनेड और डेटोनेटर, 2 किलोग्राम आरडीएक्स और रिमोट कंट्रोल, तीन पिस्टल, 6 मैगजीन और 34 लाइव राउंड के साथ एक वायरलेस सेट बरामद किया गया है.
चार आतंकी गिरफ्तार
इस टेरर मॉड्यूल के चार आतंकियों को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर के द्वारा गिरफ्तार किया गया है. इन लोगों में जतिंदर उर्फ हनी, जगजीत उर्फ जग्गा (कपूरथला), हरप्रीत और जगरूप (होशियारपुर) जैसे आतंकी शामिल हैं. इन सभी पर SSOC अमृतसर में UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। ग्रीस से संचालित किया जा रहा था।
वहीं दूसरा मॉड्यूल भी ISI के इशारे पर बब्बर खालसा इंटरनेशनल के द्वारा ग्रीस से संचालित किया जा रहा था, जिसे पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरविंदर रिंदा के इशारे पर ग्रीस से आतंकी जसविंदर उर्फ मन्नू अगवां ऑपआरेट कर रहा था. इस मामले में एक नाबालिग समेत 9 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी की गिरफ्तारी बटाला से की गई है।

हथियार और गाड़ी बरामद : गिरफ्तार लोगों के पास से एक RPG लॉन्चर, दो पिस्टल (बेरेटा और ग्लॉक), 10 कारतूस और तीन गाड़ियां बरामद की गई है. इन आतंकियों पर भी बटाला में UAPA और विस्फोटक अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई।  पंजाब पुलिस की ये सफलता राज्य में शांति और स्थिरता को निशाना बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है. पुलिस की इस कार्रवाई ने दहशत फैलाने वाले आतंकियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस पकड़े गए आतंकियों से पूछताछ कर रही है, ताकि और भी जानकारी मिल सके।

हिरासत में आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया :   बीते दिन ही आतंकी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया को अमेरिका में हिरासत में ले लिया गया था. सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, हाल ही में पंजाब में हैप्पी पासिया के इशारों पर 14 से ज्यादा आतंकी वारदातों को अंजाम दिया गया है. अमेरिका में इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने उसे कस्टडी में लिया है. आतंकी हैप्पी पासिया खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल का कमांडर है जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI का भरोसेमंद माना जाता है.

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पीयूएसएसजीआरसी कराटेका आदित्य बख्शी ने जीते पदक

  होशियारपुर। पंजाब यूनिवर्सिटी स्वामी सर्वानंद गिरी रीजनल सेंटर होशियारपुर में बीएएएलएलबी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी और जगमोहन्स इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे के कराटेका आदित्य बख्शी ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान में राजनीतिक दलों में हड़कंप : इलेक्शन कमीशन ने दिया फिर से मतदान कराने का आदेश

पाकिस्तान चुनाव में धांधली के आरोपों से जनता सड़क पर है। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ आज देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। इसके चलते जगह-जगह पुलिस की तैनाती करनी पड़ी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

15 राउंड फायरिंग में मरा बदमाश : पंजाब में अब मॉल के बाहर गैंगवॉर,  मृतक गैंगस्टर जम्मू राजेश डोगरा उर्फ मोहन

मोहाली :   पंजाब में बीते कुछ समय से गैंगस्टरों का आतंक जारी है। मोहाली में पिछले दिनों सिद्धू मूसेवाला के करीबी गीतकार बंटी बैंस पर हमला हुआ था। अब दिनदहाड़े गैंगवॉर हुई है, जिसमें...
article-image
पंजाब

20 मार्च को श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान लगेगा कैंप : सोनी

गढ़शंकर, 16 मार्च आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा 20 मार्च 2022 को स्थानीय श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार...
Translate »
error: Content is protected !!