चुनाव में उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते : कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की इस सलाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त पलटवार

by

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर सियासी वार पलटवार हो रहा है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी विकास करने की बजाय पार्टी की अंदरूनी राजनीति और लूट में व्यस्त है। उन्होंने कहा कि वे मौजूदा योजनाओं को भी वापस ले रहे हैं।

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि देश के लोगों को झूठे वादों की कांग्रेस प्रायोजित संस्कृति के खिलाफ सतर्क रहना होगा। हमने हाल में देखा कि कैसे हरियाणा के लोगों ने उनके झूठ को खारिज कर दिया। वहां के लोगों ने एक ऐसी सरकार को पंसद किया जो लोगों को स्थिर, जवाबदेही और प्रगति सुनिश्चित करे। पूरे भारत में यह अहसास बढ़ रहा है कि कांग्रेस को वोट देने का मतलब है खराब अर्थव्यवस्था, गैर-शासन बेमिसाल लूट के लिए वोट देना। भारत के लोग विकास और शांति चाहते हैं।

तेलंगाना के किसानों को कर्जमाफी का इंतजार : पीएम ने हिमाचल का उदाहरण देकर कहा कि हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं दिया जाता। तेलंगाना में किसान अपने वादे के मुताबिक कर्जमाफी का इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले छत्तीसगढ़ और राजस्थान में उन्होंने कुछ भत्ते देने का वादा किया था, जो पांच साल तक लागू नहीं हुए। कांग्रेस किस तरह काम करती है, इसके कई उदाहरण हैं।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को यह बात समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल या नामुमकिन है। वे लगातार प्रचार अभियान के दौरान लोगों से वादे करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता है कि वे कभी उन्हें पूरा नहीं कर पाएंगे। अब, वे लोगों के सामने पूरी तरह बेनकाब हो चुके हैं!

खड़गे ने क्या कहा था? :  बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी के नेताओं से कहा कि उतनी ही गारंटी का वादा करें, जितना आप दे सकते हैं। खड़गे चुनाव अभियान में कांग्रेस के घोषणा पत्र के वादों पर चर्चा कर रहे थे। आपने कर्नाटक में 5 गारंटी का वादा किया था , आपको देखकर हमने महाराष्ट्र में भी 5 गारंटी का वादा किया है। आज आप एक गारंटी रद्द करने जा रहे हैं। मैंने उनसे कहा कि पांच, सात या आठ गारंटी का वादा मत करो। इसके बजाय ऐसे वादे करो जो आपके बजट के अनुसार हों।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सुखबीर बादल द्वारा कांग्रेस को मुख्यमंत्री के पद के लिए अपने उम्मीदवार का नाम घोषित करने की चुनौती, मोहिंदर कौर जोश को पार्टी से निकालने की घोषणा

होशियारपुर :30दिसंबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष स. सुखबीर सिंह बादल ने आज कांग्रेस पार्टी को पंजाब में अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार नाम घोषित करने की चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चरनजीत...
article-image
पंजाब

सबसे अधिक वोट रजिस्ट्रेशन करवाने वाले कैंपस अंबेसडर को मिलेगा इलेक्शन स्टार बनने का मौका: अपनीत रियात

होशियारपुर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने व वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ाने में युवा वोटरों की विशेष भूमिका होती है, इस लिए चुनाव आयोग पंजाब की ओर...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ का इलाके की पंचायतों ने किया शानदार स्वागत

गढ़शंकर: गढ़शंकर के नवनियुक्त बीडीपीओ हरभजन सिंह द्वारा आज कार्यभार संभाला गया। इस अवसर पर विभिन्न गांवों की पंचायतों के सरपंचों द्वारा बी.डी.पी.ओ हरभजन सिंह को फूलों का गुलदस्ता देकर उनका शानदार स्वागत किया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश – मार्च में होंगी तीसरी, पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाएं मार्च में करवाएगा। शेड्यूल तैयार कर प्रदेश सरकार को अप्रूवल के लिए भेजा गया है। सचिव डॉ....
Translate »
error: Content is protected !!