छोटा भंगाल बैजनाथ का महत्वपूर्ण क्षेत्र, ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता : किशोरी लाल

by

बैजनाथ: बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का छोटा भंगाल क्षेत्र महत्वपूर्ण स्थान और इसके विकास के लिये धन की कोई कमी आने नहीं दी जायेगी । यह शब्द मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहे । सीपीएस किशोरी लाल ने शुक्रवार को मुल्थान में जन समस्याओं को सुना और छोटा भंगाल क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर अधिकारियों का साथ समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में अभूतपूर्व विकास और सराहनीय कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार, प्रदेश को आत्मनिर्भर हिमाचल बनाने की दिशा में विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को विशेष प्राथमिकता देते हुए गरीब लोगों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ करने के लिये योजनाओं को बनाकर धरातल पर उतारा जा रहा है।
*छोटा भंगाल पर्यटकों का पसंदीदा स्थल, मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने को प्रतिबद्ध*
किशोरी लाल ने कहा कि छोटा भंगाल बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र का प्रमुख पर्यटक स्थल और बेमौसमी सब्जियों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं नैसर्गिक सौंदर्य, जलवायु अपनी समृद्ध संस्कृति के चलते छोटा भंगाल पर्यटकों का भी पसंदीदा स्थान है। यहां वर्ष भर हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से भी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त छोटा भंगाल क्षेत्र में करोडों रुपये की बेमौसमी सब्जियों का उत्पादन होता है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में फल उत्पादन की ओर भी स्थानीय लोगों को प्रेरित करने के लिये विभाग को दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।
*एक वर्ष में बनेगी बीड़ बिलिंग बड़ाग्रां सड़क*
सीपीएस ने कहा कि बीड, बिलिंग वया राजगुन्दा बड़ाग्रां सड़क के शेष कार्य के लिये साढ़े 9 करोड़ से कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में कार्य पूर्ण कर बस सेवा पोलिंग तक आरंभ की जायेगी। उन्होंने कहा कि मुल्थान में 4 करोड़ 26 लाख से संयुक्त कार्यालय परिसर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा कि छोटा बंगाल क्षेत्र में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध हो। इसके लिए अध्यापको के पदों को शीघ्र भरने के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि लोकनिर्माण विभाग को मुल्थान कॉलेज भवन के निर्माण को आरम्भ करने के लिये भी निर्देश भी जारी किये गए हैं। उन्होंने कहा कि छोटा भंगाल क्षेत्र में स्वाड़, अन्द्रोंलीमलां तथा बुझलिंग सड़कों का निर्माण की औपचारिकताओं को पूर्ण कर लिया गया है।
108 करोड़ से बनेगी बैजनाथ पपरोला पेयजल और सीवरेज योजना
उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ के विकास के कार्यों को गति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत बैजनाथ पपरोला में पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 40 करोड़ की लागत से पेयजल योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त नगर पंचायत क्षेत्र में सीवरेज सुविधा के लिए भी 68 करोड़ की योजना बनाई जा रही है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र जम्वाल, पृथि करोटी, मिलाप राणा, प्रधान मुल्थान संजीव कुमार, अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस रविंदर राव, शशी राणा, मोहिंदर सिंह रजिंदर कपूर, कुलदीप राणा तहसीलदार पूर्ण चन्द कौंडल, बीडीओ राकेश पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

सहकारिता एक भरोसा, टूटने नहीं देंगे …नई पीढ़ी को सहकारिता से कैसे जोड़ा जा सकता है इस विषय पर भी मंथन करना ज़रूरी – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित जसवाल/ एएम नाथ। शिमला ;  नाबार्ड द्वारा आज शिमला में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के सहकारिता सम्मेलन का आयोज किया गया, जिसमें उप-मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहोत्री ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रिजल्ट से पहले कांग्रेस संग गठबंधन पर केजरीवाल ने कही बड़ी बात – हमने कोई शादी थोड़ी की है

दिल्ली :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी का कांग्रेस के साथ गठबंधन हमेशा के लिए नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिजली के बाद प्रदेश वासियों को सुक्खू सरकार ने दिया पानी का झटका : जयराम ठाकुर

सरकारें अपनी पार्टी के चुनावी वादे के अनुसार काम करती है लेकिन कांग्रेस विपरीत काम कर रही है मुख्यमंत्री क्या 5 साल प्रदेश की जनता को झटके पर झटके ही देना चाहते हैं,   नौकरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद मनोज मनु की मेहनत रंग लाई, सराहन गांव में स्थापित किया गया नया ट्रांसफार्मर

बिजली की आंखमिचोनी से मिलेगा छुटकारा एएम नाथ। चम्बा :  आखिरकार सालों पुरानी समस्या का समाधान हो ही गया। कई सालों से बिजली की आँखमिचोनी से परेशान सराहन पंचायत के कई गांव के लोगों...
Translate »
error: Content is protected !!