जगजीत डल्लेवाल के अनशन तोड़ने की एक ही शर्त : पंजाब सरकार ने SC में केंद्र के पाले में डाल दी गेंद

by
नई दिल्ली।  किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन अब भी जारी है। मंगलवार को पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से दो दिन की मोहलत उनका अनशन तुड़वाने के लिए मांगा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सहमति जता दी।
शीर्ष अदालत ने पंजाब सरकार से कहा था कि वह डल्लेवाल को उचित इलाज मुहैया कराए और उनका अनशन तुड़वाने का प्रयास करे। जगजीत सिंह डल्लेवाल 26 नवंबर से ही अनशन पर बैठे हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश सुप्रीम कोर्ट ने दिया है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी और अदालत ने उस दिन पंजाब सरकार से रिपोर्ट पेश करने को कहा है। इसके अलावा राज्य के डीजीपी गौरव यादव एवं मुख्य सचिव से व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई में रहने को कहा है।
जस्टिस सुधांशु धूलिया और जस्टिस सूर्यकांत की वैकेशन बेंच ने कहा, ‘परिस्थितियों को देखते हुए और न्याय के हित में हम पंजाब सरकार की ओर से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगने की बात को स्वीकार करते हैं।’ पंजाब के एडीजी गुरमिंदर सिंह ने अदालत में दलील दी कि पंजाब सरकार की ओऱ से वार्ताकार मौके पर पहुंचे थे। इसके लिए 7 हजार सुरक्षाकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया था। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि सोमवार को पंजाब बंद का आयोजन किसान संगठनों की ओर से किया गया था। इस बीच पंजाब सरकर ने किसान आंदोलन की गेंद केंद्र सरकार के पाले में भी फेंक दी। पंजाब के वकील ने कहा, ‘किसानों की ओर से केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया है कि यदि उन्हें बातचीत के लिए न्योता मिलता है तो फिर डल्लेवाल जरूरी मेडिकल सुविधा लेने को तैयार हैं।’
वहीं इस पर केंद्र सरकार का पक्ष रख रहे सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि वह अभी इस पर कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते। जस्टिस सूर्य कांत ने कहा कि यदि ऐसा कुछ होता है, जो सभी पक्षों को स्वीकार्य हो तो हमारे लिए खुशी की बात होगी। फिलहाल हमारी चिंता यही है कि हमारे आदेश को कैसे अमल में लाया जाएगा। इससे पहले 28 दिसंबर को शीर्ष अदालत की बेंच ने पंजाब के डीजीपी और मुख्य सचिव को चेतावनी दी थी कि यदि आदेश को अमल में नहीं लाया गया तो फिर उनके खिलाफ अवमानना की कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि 26 नवंबर से ही जगजीत सिंह डल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर रहे हैं।
मोहाली के लाभ सिंह की ओर से अवमानना याचिका अदालत में 27 दिसंबर को पेश की गई थी, जिस पर बेंच ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया था और कहा कि आखिर आदेश अमल में न आने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। इस पर पंजाब सरकार के दो शीर्ष अधिकारियों ने अदालत में एफिडेविट देकर बताया था कि स्थिति क्या है। इस पर बेंच ने असहमति जताई थी और कहा
था कि आदेश को अमल में लाया जाए। लेकिन अब भी डल्लेवाल को अस्पताल ले जाने में सफलता नहीं मिली है और बेंच ने फिलहाल 2 जनवरी यानी गुरुवार तक का वक्त दे दिया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जिला कोर्ट में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, खाली कराया गया परिसर; मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉ

फिरोजपुर :  फिरोजपुर जिला कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बम होने की सूचना की अफवाह फैल गई। खबर मिलते ही कोर्ट में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सुरक्षा को...
article-image
पंजाब

2 किलो से अधिक हेरोइन के साथ चार तस्कर गिरफ्तार : पाकिस्तान से आई थी एक किलो 550 ग्राम हेरोइन

फिरोजपुर :  सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना के आधार पर दो तस्करों को डेढ़ किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। उक्त हेरोइन पाकिस्तान से आई थी। थाना आरिफके पुलिस ने मंगलवार उक्त दोनों...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा में महान गुरमित समागम 23 फरवरी को : संत बाबा गुरचरण सिंह पंडवा 

*यह गुरमति समागम श्री गुरु रविदास महाराज जी के 648 वे प्रकाश पर्व को समर्पित होगा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  तप अस्थान निर्मल कुटिया छंबवाली पंडवा (फगवाड़ा) श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून अपना काम करेगा – मेरा कार्यकाल छोटा, पर ये मतलब नहीं कि हम वह नहीं करेंगे जो करना चाहिए – न्यायमूर्ति राजीव शकधर

एएम नाथ। शिमला  : न्यायमूर्ति राजीव शकधर ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में न्यायमूर्ति राजीव शकधर को शपथ...
Translate »
error: Content is protected !!