जग्गू भगवान पुरिया के तीन शार्प शूटर मध्य प्रदेश में पुलिस ने पकड़े : अवैध हथियार खरीदने के बाद पंजाब में सिमरन गैंग का सफाया करने की थी योजना

by

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से बड़ी खबर है। यहां की पुलिस को 23 अप्रैल को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया के तीन शार्प शूटर पकड़े हैं।  ये शूटर जग्गू के शुभम गैंग के हैं।  तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं। आरोपी अमृतसर में बड़ी गैंगवार को अंजाम देने के लिए हथियार खरीदने मध्य प्रदेश आए थे। वे अपने मंसूबों को पूरा कर पाते उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस इनसे और पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि इन आरोपियों से और भी खुलासे हो सकते हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध पिस्टल, दो देसी कट्टे और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के नाम पुनीत, शिवम उर्फ बबलू और रशिम उर्फ रिशु अरोरा हैं। तीनों पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. ये तीनों आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी जग्गू भगवान पुरिया के शूटर है. जग्गू पंजाब में शुभम नाम का गैंग चलाता है। इसी गैंग के लिए ये तीनों काम करते हैं। आरोपी अवैध हथियार खरीदने बड़वानी आए थे। इन हथियारों को इन्हें अमृतसर ले जाना था। एडीसीपी दंडोतिया ने बताया कि तीनों पर पंजाब में हत्या सहित कई मुकदमे दर्ज हैं।

ऐसे चढ़े पुलिस के हत्थे :    पुलिस ने शहर में चप्पे-चप्पे पर सघन चैकिंग अभियान छेड़ रखा है। इसी अभियान के तहत जब पुलिस हाईवे पर चैकिंग कर रही थी, तो उन्हें एक गाड़ी में तीन युवक दिखाई दिए। पुलिस को तीनों की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस जैसे ही उनके पास जाने लगी, वैसे ही वे भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन, भाग नहीं सके। पुलिस ने जब उनकी पूरी जांच की तो उनके पास हथियार निकल आए. पुलिस ने तुरंत तीनों को हिरासत में लिया और थाने ले आई।

क्यों आए थे एमपी :   तीनों शार्प शूटर के अमृतसर से मध्य प्रदेश आने की वजह बड़ी है। तीनों अवैध हथियार खरीदने बड़वानी जा रहे थे। आरोपियों से पुलिस को पता चला है कि वे अवैध हथियार खरीदने के बाद पंजाब में सिमरन गैंग का सफाया करने जा रहे थे। यानी कुछ दिनों बाद अमृतसर में बड़ी गैंगवार हो सकती थी।बता दें, जिस शुभम गैंग के ये शार्प शूटर हैं, वह गैंग लॉरेंस बिश्नोई का करीबी जग्गू भगवान पुरिया चलाता है। जग्गू फिलहाल बठिंडा जेल में बंद है। वह जेल से ही गैंग को ऑपरेट कर रहा है। इन तीनों बदमाशों पर पंजाब में हत्या जैसे कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतपाल पर मामला दर्ज : राजा वड़िंग के धमकियों के बयानों के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

लुधियाना। स्थानीय थाना डिवीजन नंबर 5 में पुलिस ने हेट स्पीच देने पर अमृतपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने हथियारों को प्रमोट करने, हथियार स्टाक करने और कांग्रेस प्रदेश प्रधान अमरिंदर...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा पंजाब प्रदेश कमेटी की घोषणा : महिला र्मोचा को जय इंदर कौर अध्यक्ष, 12 उप प्रधान, 5 जर्नल सेक्र्रेट्री, 12 स्टेट सेक्रेट्री्र, 21 सदस्य कोर ग्रुप/ कमेटी में और 5 सदस्य सपैशल इनवाईटी कोर ग्रुप/ कमेटी के नियुक्त

चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सलाह मशविरा के बाद 68 सदस्यों बाली प्रदेश कमेटी की सूची प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने और भाजपा पंजाब ने...
article-image
पंजाब

विरसा होशियारपुर दा’ मेला की 3 मार्च को लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में होगी शुरुआत : प्रसिद्ध गायक सतिंदर सरताज के अलावा स्थानीय कलाकार करेंगे दर्शकों का मनोरंजन

होशियारपुर : 2 मार्च: डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि होशियारपुर की कला व संस्कृति को संजोए हुए ‘विरसा होशियारपुर दा’ मेला शुक्रवार 03 मार्च से लाजवंती मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में शुरु...
article-image
पंजाब

पोसी में राष्ट्रीय खुराक सप्ताह जागरुकता शुरु : डा. रघुवीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोग स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल की तरह विशेष जागरुकता के लिए ‘राष्ट्रीय खुराक सप्ताह’ के तौर पर जागरुक किया जा रहा है।...
Translate »
error: Content is protected !!