जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासन वचनबद्ध: कोमल मित्तल

by

होशियारपुर : डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने कहा कि जनता को सुचारु ढंग से सेवाएं मुहैया करवाने के लिए प्रशासनबद्ध है और इसमें कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में जहां अलग-अलग विभागों में काम करवाने आए लोगों की सुविधा का ध्यान रखा जा रहा है वहीं विभागीय स्तर पर भी व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिए गए हैं। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स के अलग-अलग स्थानों का निरीक्षण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) दलजीत कौर भी मौजूद थे।
डिप्टी कमिश्नर ने इस दौरान सेवा केंद्र में दी जाने वाली सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिला निवासियों को सुचारु ढंग से नागरिक सेवाएं मुहैया करवाई जा रही है। उन्होंने अलग-अलग विभागों के कार्यालयों व कांप्लेक्स के अलग-अलग स्थानों का दौरा करते हुए विभाग प्रमुखों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कंडम समान और पुराना रिकार्ड नियमों मुताबिक नष्ट करवाया जाए। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को हिदायत की कि किसी भी तरह का काम समय पर किया जाए और कोई भी काम लंबित नहीं रहना चाहिए। डिप्टी कमिश्रर ने डी.सी कार्यालय की ब्रांचों को निर्देश दिए कि निश्चित समय में ही प्राप्त हुए प्रार्थना पत्र पर अगली कार्रवाई अमल में लाई जाए।
कोमल मित्तल ने ने कैंटीन का दौरा करते हिदायत की कि खाने-पीने वाली वस्तुएं साफ-सफाई वाले वातावरण में तैयार की जाए। इसके अलावा वस्तुओं की रेट लिस्ट भी चस्पा की जाए। उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी खाने-पीने वाली वस्तुएं ही मुहैया करवाई जाएं और किसी भी तरह की मिलावट सहन नहीं की जाएगी। इससे पहले उन्होंने नगर सुधार ट्रस्ट कार्यालय व बी.डी.पी.ओ-1 के कार्यालय का भी निरीक्षण किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्लेन के दोनों इंजन फेल : 150 यात्रियों में मचा हड़कंप; जयपुर से चंडीगढ़ जा रही थी फ्लाइट

चंडीगढ़  : जयपुर से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, क्योंकि हवा में ही विमान के दोनों इंजन फेल हो गए थे, जिससे विमान में सवार 150 यात्रियों और क्रू...
article-image
पंजाब

सिद्धू फिर ढाल बनेंगे पत्नी नवजोत के लिए … लौटे अमृतसर, क्या पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस में जारी राजनीतिक घमासान के बीच पूर्व पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू बुधवार को मुंबई से अमृतसर लौट आए है। उनकी वापसी उस समय हुई जब दो दिन...
article-image
पंजाब

घोटालों के लिए पंथ को ढाल बना रहे अकाली दल और SGPC: भगवंत मान

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और शिरोमणि अकाली दल पर कड़ा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये संगठन श्री अकाल तख़्त साहिब और पूरे पंथ...
article-image
पंजाब , समाचार

राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान 27 लाख अभिभावकों ने लिया हिस्सा : पंजाब शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव की राह पर : मान

नंगल :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के शिक्षा क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव के कारण मंगलवार को राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!