जनता पर नहीं लगाया गया कोई अतिरिक्त टैक्स नगर निगम के अनुमानित बजट में : ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम के बजट को जन हितैषी बताया
होशियारपुर, 24 मार्च:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की ओर से वर्ष 2023-24 के अनुमानित बजट में जन भावनाओं का पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम होशियारपुर का बजट मुख्य मंत्री पंजाब भगवंत मान जी की प्रगतिशील सोच को दर्शाता है, जिसमें जनता पर किसी तरह का बोझ नहीं डाला गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के बजट में लोगों पर कोई नया टैक्स नहीं डाला गया है और न ही वाटर सप्लाई, तहबाजारी, रैंट और अन्य किरायों को बढ़ाया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस बार नगर निगम का अनुमानित बजट पिछले वर्ष के बजट से करीब 15 प्रतिशत अधिक है, जिसका श्रेय होशियारपुर की जनता को जाता है, जिन्होंने मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली ईमानदार सरकार पर अपना भरोसा जताते हुए बाखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की जरुरतों व शहर वासियों का इस बजट में पूरा ख्याल रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस अनुमानित बजट में जहां नगर निगम के अमले पर होने वाले खर्च का पूरा ध्यान रखा गया है वहीं विकास कार्यों को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इस अनुमानित बजट से भविष्य में नगर निगम होशियारपुर और मजबूती से शहर की नुहार बदलने में कार्य करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ट्रेनिंग स्कूल नंगल (एमपीएचडब्ल्यू)की शिक्षार्थियों और बीबीएमबी अस्पताल की महिला स्टाफ ने मिलकर मनाया महिला दिवस

नंगल: एमपीएचडब्ल्यू ट्रेनिंग स्कूल नंगल की शिक्षार्थियों अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समागम का आयोजन किया गया। जिसमे बीबीएमबी अस्पताल की पीएमओ डॉ शालिनी चौधरी ने इसके  बारे में जानकारी देते हुए बताया की एमपीएचडब्ल्यू...
article-image
पंजाब , समाचार

मादक पदार्थों की तस्करी पर अमित शाह की बैठक में सीएम सुक्खू वर्चुअली शामिल : हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

राज्य में पहली बार पीआईटी-एनडीपीएस अधिनियम लागू किया गयाः मुख्यमंत्री रोहित जसवाल ।हमीरपुर, 11 जनवरी । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित ‘नशीली दवाओं...
article-image
पंजाब

210 नशीली गोलियों सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार 

गढ़शंकर, 17 जून: गढ़शंकर पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 210 नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए एसएचओ  गढ़शंकर इंस्पेक्टर गुरिंदरजीत सिंह ने बताया कि एसआई हरजीत सिंह पुलिस पार्टी के साथ...
article-image
पंजाब

7 घंटों तक चली मीटिंग : पंजाब में नही खत्म हुई रोडवेज बसों की हड़ताल!!

चंडीगढ़: पंजाब में रोडवेज और PRTC कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर चल रहा सस्पेंस अब और बढ़ गया है। ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा हड़ताल खत्म होने का दावा किए जाने के बावजूद, PRTC के कॉन्ट्रैक्ट...
Translate »
error: Content is protected !!