जनवरी, 2025 तक ऊहल परियोजना चरण तीन से शुरू हो जाएगा विद्युत उत्पादनः मुख्यमंत्री

by
मुख्यमंत्री ने किया ऊहल परियोजना के तृतीय चरण के जलाशय का निरीक्षण,   सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए मौके पर ही स्वीकृत
रोहित भदसाली। जोगिन्द्रनगर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के अपने प्रवास के दूसरे दिन आज ऊहल परियोजना के तृतीय चरण का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को पूरा करने के लिए धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने मौके पर ही इस परियोजना की सॉवरन गारंटी के रूप में 85 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि स्वीकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी इस वर्ष मार्च, 2024 में 100 करोड़ रुपए परियोजना को प्रदान किए जा चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों से इस परियोजना का कार्य चल रहा है और इस कारण इसकी लागत भी बढ़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार ने अब इस परियोजना के कार्यों को गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकार की तकनीकी और अन्य जांच करने के उपरांत दिसंबर अंत या जनवरी, 2025 तक इसमें विद्युत उत्पादन शुरू होने की संभावना है। परियोजना के निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए थर्ड पार्टी क्वालिटी कंट्रोल के तहत टाटा पावर लिमिटेड को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू होने से हिमाचल प्रदेश को अतिरिक्त आय प्राप्त होना आरंभ हो जाएगी। उन्होंने परियोजना प्रबन्धकों को इस परियोजना को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्युत उत्पादन से ही हिमाचल प्रदेश समृद्ध बन सकता है और प्रदेश सरकार इसके दोहन के लिए ठोस कदम उठा रही है। हिमाचल को वर्ष 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य के रूप में स्थापित करने के उद्देश्य से प्रदेश में पन विद्युत, सौर ऊर्जा तथा ग्रीन हाइड्रोजन जैसी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा दिया जा रहा है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अनुदान के रूप में विद्युत बोर्ड को लगभग 2200 करोड़ रुपए प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार का प्रयास बोर्ड को आत्मनिर्भर बनाने का है और इसके लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। ऊर्जा उत्पादन से जुड़े विभिन्न कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को शक्तियों के हस्तांतरण पर भी प्रदेश सरकार विचार कर रही है।
इससे पूर्व ऊहल परियोजना के चरण-तीन के प्रबंध निदेशक देवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को एक वीडियो प्रस्तुति के माध्यम से परियोजना कार्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव जीवन ठाकुर, राकेश धरवाल और राकेश चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जेएनवी पेखूबेला में कक्षा 9वीं व 11वीं की पंजीकरण तिथि 15 नवम्बर तक बढ़ी

ऊना, 7 अक्तूबर – जवाहर नवोदय विद्यालय पेखूबेला में कक्षा 9वीं और 11वीं के वर्ष 2024-25 हेतू ऑनलाईन पंजीकरण करने की तिथि को 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया गया है। इस संबंध में जानकारी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

भाजपा को भीषण गर्मी से भी अधिक वोटरों का गुस्सा झेलना पड़ेगा  : तिवारी

लाल डोरा के बाहर स्थित कॉलोनियों को नियमित करने का वादा किया चंडीगढ़, 21 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेस नेता और चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी ने भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतिम रिहर्सल के उपरांत पोलिंग पार्टियों की रवानगी : शिमला शहरी विस क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां 31 मई को होगी रवाना

शिमला 30 मई – 4-शिमला संसदीय क्षेत्र (अ.जा.) रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत जिला शिमला के संबंधित सहायक रिटर्निंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में आधुनिक सम्मेलन कक्ष का DC जतिन लाल ने किया लोकार्पण….बोले…पूर्व सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं को मिलेगी नई मजबूती

रोहित जसवाल।  ऊना, 21 जुलाई। उपायुक्त जतिन लाल ने आज (मंगलवार) को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक वातानुकूलित सम्मेलन कक्ष का लोकार्पण किया। 60 व्यक्तियों...
Translate »
error: Content is protected !!