जनवादी स्त्री सभा के 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी: बीबी सुभाष मट्टू

by
गढ़शंकर, 17 अगस्त : अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा के 19 तथा 20 अगस्त को गढ़शंकर में होने वाले 13वें प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनवादी स्त्री सभा की प्रांतीय नेता एवं स्वागत समिति की अध्यक्ष बीबी सुभाष मट्टू ने बताया कि शहर में जनवादी स्त्री सभा के झंडे लगा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रांतीय अधिवेशन को अखिल भारतीय जनवादी स्त्री सभा की अखिल भारतीय महासचिव बीबी मरियम धावले और बीबी पी. श्रीमती दीप्ति शर्मा संबोधित करेंगी। अधिवेशन का शुभारंभ सुबह 11 बजे शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की माताजी माता विद्यावती भवन में नतमस्तक होकर पिंक रोज़ होटल, चंडीगढ़ रोड, गढ़शंकर में जनवादी स्त्री सभा का ध्वजारोहण करके होगा। इस इजलास में विधानसभा व सांसद में 33 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए राखवांकरण, स्त्रियों पर हो रहे जबर जुल्म को रोकने, विधवा व बुजुर्ग औरतों को पेंशन दस हजार रूपए महीना करने के अलावा औरतों की अन्य मांगों सबंधी विचार चर्चा की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS इल्मा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-ईमानदारी से निभाई ड्यूटी : खनन माफिया-तस्करों पर की कार्रवाई

रोहित भदसाली।  शिमला / मुरादाबाद :  हिमाचल प्रदेश की चर्चित आईपीएस इल्मा अफरोज इन दिनों अपने गृह जनपद मुरादाबाद में हैं और छात्राओं को जीवन में सफलता के मूलमंत्र बता रहीं हैं। उन्होंने बीते...
article-image
पंजाब

एसडी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं का परिणाम शानदार रहा

गढ़शंकर : पंजाब शिक्षा बोर्ड मोहाली द्वारा घोषित किए परिणाम में मूल राज देवी चंद कपूर एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर का 12वीं कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस परिणाम में सभी छात्रों...
Translate »
error: Content is protected !!