डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया

by

होशियारपुर :  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल होशियारपुर में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह से मनाया गया। इस दौरान डीएवी कालेज होशियारपुर सोसायटी के सदस्य एडवोकेट मनु कौशल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि द्वारा स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्कूल के प्रिंसिपल राजेश कुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और सभी उपस्थित विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने देश की आज़ादी के लिए कुर्बान हुए लाखों शहीदों की कुर्बानियों का जिक्र करते हुए सभी से देश की उन्नति और आजादी की रक्षा मैं अपना योगदान देने की अपील की। मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और समयबद्धता को जीवन का मंत्र बनाने को प्रेरित करते हुए कहा कि इन दोनों नियमों को अपने जीवन में उतरकर वह न सिर्फ शिक्षा में बल्कि अपने संपूर्ण जीवन में उन्नति की ओर अग्रसर हो सकते हैं उन्होंने देश की आजादी को बरकरार रखने तथा देश और समाज को आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों से आगे बढ़कर योगदान देने की अपील की। इस दौरान देश भक्ति गीतों पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम गिद्दा व भांगड़ा भी पेश किए गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दुकान पर चलीं ताबडतोड़ गोलियां, माहिलपुर में मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर : सौरव कौशल गुट ने ली जिम्मेदारी, मांगे 5 करोड़ रुपये

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर के कस्बा माहिलपुर स्थित मशहूर चावला कपड़े की दुकान पर दोपहर करीब साढ़े 13 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने दुकान के काउंटर पर पिस्तौल से गोली मारकर रंगदारी...
article-image
पंजाब

सेवा शिविरों में जुटे भाजपा नेताओं की गिरफ़्तारी पर श्री विजय सांपला ने पंजाब सरकार को घेरा*

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (भारत सरकार) के पूर्व अध्यक्ष श्री विजय सांपला ने आज जालंधर में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पंजाब सरकार की कानून व्यवस्था...
article-image
पंजाब

पूर्व महिला सरपंच की हत्या : पति की जान बची

मानसा: पंजाब के मानसा जिले में शनिवार को एक दिनदहाड़े की गई हत्या ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है। गांव खिल्लन में, पूर्व महिला सरपंच महेंद्रजीत कौर की गोली मारकर हत्या कर...
Translate »
error: Content is protected !!