जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए प्रस्तावित : पठानिया

by

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में वार्षिक बजट प्राथमिकताओं पर बैठक आयोजित

एएम नाथ। चंबा, (चुवाड़ी) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्षिक बजट प्राथमिकताओं को लेकर उप-मंडल मुख्यालय चुवाड़ी स्थित पंचायत समिति सभागार में जिला एवं उप-मंडल स्तर के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
कुलदीप सिंह पठानिया ने बैठक के दौरान जारी वित्त वर्ष में विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त वित्तीय एवं भौतिक उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए विभिन्न विभागों की बजट प्राथमिकताओं का निर्धारण करते हुए अधिकारियों को क्षेत्र में जनहित से जुड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी निर्देश दिए कि विभिन्न विभागीय योजनाओं के अंतर्गत बजट मांग तथा लंबित देयताओं से संबंधित संक्षिप्त विवरण (ब्रीफ नोट) भी उपलब्ध करवाया जाए।
कुलदीप सिंह पठानिया ने विभिन्न विभागीय योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों को भटियात क्षेत्र में विभिन्न कृषि उपज के आधार पर किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रस्तावित स्वास्थ्य केंद्र भवनों के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग के माध्यम से प्राक्कलन तैयार करने को कहा।
विधानसभा अध्यक्ष ने लोक निर्माण विभाग के तहत विभिन्न परियोजनाओं में अर्जित उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के अंतर्गत स्वीकृत विभिन्न सड़क परियोजनाओं की निविदाएं जल्द आमंत्रित करने को निर्देशित किया।
उन्होंने साथ में ग्रामीण विकास विभाग द्वारा जारी विभिन्न योजनाओं को जल्द पूर्ण करने को भी कहा।
बैठक में उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने अवगत किया कि विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के अंतर्गत वन अनुमति से संबंधित एफसीए मामलों की निरंतर समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक हेक्टेयर से कम क्षेत्रफल से संबंधित विभिन्न योजनाओं के मामलों को अनुमोदन सूची के अनुसार एफआरए के तहत प्रेषित किया जाए।
बैठक में लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग तथा विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंताओं सहित उपस्थित सभी विभागीय कार्यालय प्रमुखों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति तथा आगामी वित्त वर्ष के लिए बजट मांग से संबंधित विस्तृत जानकारी साझा की।
पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी विजय कंवर, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, उपमंडलाधिकारी नागरिक मनीष सोनी, अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालम सिंह भारद्वाज, अधिक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोंगरा, राजीव ठाकुर, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना राम पाल, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा उच्च विकास महाजन, कृषि भूपेंद्र सिंह, पशुपालन राकेश भंगालिया, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अमृतधारी स्वर्णजीत सिंह खालसा बना अमरीका के कनेकिटकट शहर का मेयर

जालंधर : अमरीका के कनेक्टिकट शहर में हुए स्थानीय चुनावों में जालंधर के रहने वाले परमिंदर पाल खालसा के बेटे स्वर्णजीत सिंह खालसा कनैक्टिकट के पहले सिख मेयर बने हैं। चुनाव में उन्होंने रिपब्लिकन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट् डिजिटल योजना का शुभारंभ किया : पोर्टमोर स्कूल के सभी क्लासरूम को स्मार्ट बनाने की घोषणा, मुख्यमंत्री ने 5 करोड़ रुपए से बनने वाले कन्या छात्रावास की रखी आधारशिला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राजकीय कन्या मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में छात्राओं के लिए 5 करोड़ रुपये की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करसोग में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त 41 पदों हेतू 11 और 12 सितम्बर को एसडीएम कार्यालय में होंगे साक्षात्कार

एएम नाथ। करसोग : बाल विकास परियोजना अधिकारी करसोग विपाशा भाटिया ने बताया कि बाल विकास परियोजना करसोग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व आंगनवाड़ी सहायिका के 41 रिक्त...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

चैंपियन बना कांगड़ा जिला ,अंडर-19 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में : छात्र वर्ग में हमीरपुर तथा छात्रा वर्ग में सोलन रहा उपविजेता, मंडी के मंजीत राठौर तथा सोलन की कनु प्रिया ने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

राज्य में आधारभूत खेल ढांचे को सुदृढ़ करने को प्रयासरत सरकार: पठानिया धर्मशाला 10 नवंबर। धर्मशाला में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय छात्र-छात्रा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कांगड़ा जिला आल ओवर चैंपियन रहा, छात्र वर्ग की...
Translate »
error: Content is protected !!