जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है पंजाब सरकार: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव बसी गुलाम हुसैन में 27.50 लाख रुपए की लागत से विकास कार्यों की करवाई शुरुआत
होशियारपुर, 27 मई: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि पंजाब सरकार जन-जन तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि हर योग्य व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ भी पहुंचाया जा रहा है। वे आज गांव बसी गुलाम हुसैन के सरकारी हाई स्कूल में आयोजित समारोह में गांव की पंचायत को 27.50 लाख रुपए की लागत से गांव में होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत करवाने के दौरान गांव वासियों को संबोधित कर रहे थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि विकास राशी में से गांव के सरकारी हाई स्कूल पर डेढ़ लाख रुपए, एलीमेंट्री स्कूल पर 1 लाख, जिम का सामान खरीदने के लिए 2 लाख, खेल ग्राउंड पर 3 लाख, सालिड व लिक्विड वेस्ट के लिए 5 लाख व अलग-अलग विकास कार्यों पर 15 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार गांवों में हर सुविधा मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और प्राथमिकता के आधार पर विकास काम किए जा रहे है। उन्होंने कहा कि गांव बसी गुलाम हुसैन की जरु रत को देखते हुए यहां लाखों के विकास कार्य करवाए जा चुके हैं और आगे भी यह क्रम इसी तरह जारी रहेगा।
ब्रम शंकर जिंपा ने मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार हमेशा विकास कार्यों को प्राथमिकता देती है और यह यकीनी बनाती है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग योजनाओं का लाभ भी सही व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि होशियारपुर के सभी गांवों का पहल के आधार पर विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर विकास कार्य करवाने में विश्वास रखती है।
इस मौके पर दि सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा, एक्सियन सिमनरजीत सिंह खांबा, एस.डी.ओ. नवनीत जिंदल, एडवोकेट अमरजोत सैनी, बी.डी.ओ सुखजिंदर सिंह, गांव के सरपंच ठाकुर नरवीर सिंह नंदी, प्रिंसिपल हरीश शर्मा, अशोक पहलवान, राजन सोढी के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

अवैध माईनिंग को छुपाने के लिए अधिकारियों दुारा लीपापोती की जा रही : बिना निशानदेही ही जंगल क्षेत्र को बता दिया जिला रोपड़ में ही हुई है अवैध माईनिंग

गढ़शंकर :   जिला होशियारपुर के गांव कालेवाल बीत और जिला रोपड़ के गांव नानगरां और खेड़ा कमलोट की सीमा पर अवैध माईनिंग बड़े स्त्तर पर की गई है। इस तरह दोनों जिलों की...
article-image
पंजाब

भारतीय किसान युनियन उग्राहां के अध्यक्ष जोगिंद्र सिंह ने मैहिंदवानी के लोगो का प्रदूषण के खिलाफ संघर्ष में साथ देने का दिया अश्वासन

गढ़शंकर: गांव मैहिंदवानी में भारतीय किसान युनियन के अध्यक्ष जोग्रिंद्र सिंह उग्राहां ने अपने साथियों सहित पुहंच कर लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि हमने हवा और पानी को वचाने के लिए अंदोलन...
article-image
पंजाब

अंबेडकर मिशन ट्रस्ट द्वारा मेडिकल जांच कैंप आयोजित

गढ़शंकर : डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मिशन ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा अबेडकर भवन नंगल रोड गढ़शंकर में स्थित गौतम बुद्ध चैरिटेबल डिसपैंसरी में निशुल्क मेडिकल जांच कैंप आयोजित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष डा अवतार सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!