जमकर हुआ हंगामा….कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

by

 कपूरथला :  कपूरथला की भुलत्थ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के रामगढ़ गांव के पुश्तैनी घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया दिया। इससे रामगढ़ गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया।

कार्रवाई के दौरान विधायक सुखपाल खैरा भी मौक पर मौजूद रहे। खैरा की अपील के बाद बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर के बाहर जमा हो गए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। खैरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते हुए कहा कि यह कदम बिना नोटिस और सुनवाई के उठाया जा रहा है। खैरा ने आरोप लगाया कि सीएम भगवंत मान के गैर-कानूनी आदेश पर पुलिस और ब्यूरोक्रेसी द्वारा रामगढ़ में मेरे घर के कुछ हिस्से को बिना किसी नोटिस या सुनवाई के जबरदस्ती गिराने की कार्रवाई की जा रही है।

बुलडोजर के आगे धरने पर बैठ गए विधायक

विधायक खैहरा अपने समर्थकों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुलडोजर के आगे धरने पर बैठ गए। इस दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। पुलिस ने विधायक को हटाने की कोशिश की, लेकिन समर्थकों के विरोध के चलते हालात तनावपूर्ण बने रहे। खैहरा के घर से जुड़े कथित अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। गेट का पिलर गिरा दिया गया।

प्रशासन बोला, घर नहीं, अवैध कंस्ट्रक्शन गिराया

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि घर नहीं, बल्कि घर से जुड़े कथित अवैध कंस्ट्रक्शन को गिराने की कार्रवाई की गई है। दूसरी ओर, खैहरा ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि यह कदम बिना किसी नोटिस या सुनवाई के उठाया जा रहा है। वहीं, इस मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। पंजाब कांग्रेस ने इस कार्रवाई को बदला बताते हुए मुख्य मंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला है। पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि विधायक

सुखपाल सिंह खैहरा के घर की दीवार का पिलर गिराए जाने की निंदा की है। उन्होंने इस कार्रवाई को भगवंत मान सरकार और पुलिस की खुली गुंडागर्दी बताया है। पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने खैहरा के घर हुई तोड़-फोड़ की कार्रवाई की सख्त शब्दों में निंदा की है। उन्होंने सत्ताधारी पार्टी को घेरते हुए कहा कि सियासी ताकत हमेशा के लिए नहीं होती पर किए गए कामों की जवाबदेही स्थाई होती है। बाजवा ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए कहा कि अन्यायपूर्ण आदेशों की पालना करने वाले हर अधिकारी और हर कार्रवाई को आने वाले समय में याद रखा जाएगा।

मजीठिया बोले, आप सरकार की खुलेआम गुंडागर्दी

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने भी कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के घर पर पीला पंजा चलाने को लेकर पंजाब सरकार और पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कड़ी निंदा की है। मजीठिया ने सुखपाल सिंह खैहरा से फोन पर बातचीत कर पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा की जा रही कथित धक्केशाही की जानकारी ली। मजीठिया ने सरकार पर आरोप लगाया कि पंचायत विभाग ने बिना कोई नोटिस दिए जेसीबी मशीन से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने इस कार्रवाई को खुलेआम गुंडागर्दी करार दिया। मजीठिया ने कहा कि वह इस कठिन समय में सुखपाल सिंह खैहरा के साथ खड़े हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर पुलिस द्वारा भगोड़ा गिरफ्तार

गढ़शंकर, 29 अक्तूबर: जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चाहल एसएसपी होशियारपुर द्वारा नशे के तस्करों के खिलाफ आरंभ की महिम तहत सर्वजीत सिंह बाहिया एसपी (इन्वेस्टिगेशन) की निगरानी तथा दलजीत सिंह खख डीएसपी गढ़शंकर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

केजरीवाल सरकार को एक और झटका : अस्‍पताल में नए ब्‍लॉक का निर्माण में 670 करोड़ रुपये ज्‍यादा खर्च हो गए – एलजी ने सीवीसी को जांच सौंपते हुए पूछा क‍ि इतने ज्‍यादा पैसे आख‍िर क्‍यों लग गए

नई दिल्‍ली, अर‍व‍िंंद केजरीवाल सरकार को एक और झटका देते हुए दिल्‍ली के उपराज्‍यपाल वीके सक्‍सेना ने लोक नायक अस्पताल में हुए निर्माण की जांच का आदेश दिया है। अस्‍पताल में एक नए ब्‍लॉक...
article-image
पंजाब

11वीं की छात्रा की हत्या : प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी, तीन दोस्तों के जरिए शव खेतों में फिंकवाया

लुधियाना : स्कूल से पेपर देने के बाद घर जाते समय रास्ते से लापता हुई 11वीं की छात्रा आंचल की हत्या उसके प्रेमी ने ही गला दबा कर की थी। आरोपी बहला फुसला कर...
article-image
पंजाब

Villagers Support Akali Dal Flood

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Sept.24 ; Responding to Shiromani Akali Dal President Sukhbir Singh Badal’s call, villagers from Halqa Chabbewal contributed to flood relief efforts. Shingara Singh of Behbalpur donated ₹1,25,000, while Sarvinder Singh Thinda, former...
Translate »
error: Content is protected !!