जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता छोड़ प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ का राहत पैकेज दिलाएं : सुक्खू

by

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पंचायत चुनावों की चिंता करना छोड़ दें। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो प्रदेश में आपदा के लिए घोषणा की गई थी पहले उसे पूरा करवाएं।

उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर और हिमाचल से भाजपा के सांसद प्रधानमंत्री से 1500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज दिलाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली नम्वबर के बाद प्रदेश सरकार अपने स्तर पर प्रभावितों को राहत पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि मैं सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों पर ध्यान नहीं देता हूं। उन्होंने विधायक इंद्रदत्त लखनपाल को कहा कि भाजपा में कुछ नही रखा है, वापस लौट आओ। इससे पहले मुख्यमंत्री ने मिनी सचिवालय के उद्घाटन समारोह के दौरान भी जब इंद्रदत्त लखनपाल पीछे बैठे हुए थे तो उन्हें आगे बुलाया और कहा कि अधिकारियों को चुने हुए लोगों का ध्यान रखते हुए उन्हें सम्मान देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बड़सर विधानसभा क्षेत्र के एकदिवसीय दौरे के दौरान एक तीर से कई निशाने साध गए। उन्होंने बड़सर से भाजपा विधायक का नाम लिए बिना तंज कसा और आपदा राहत पर भाजपा के सातों सांसदों को भी लपेटा। मुख्यमंत्री ने बड़सर के मिनी सचिवालय में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 के विधानसभा उपचुनाव में यहां शराफत हारी और बेईमानी जीत गई। जब हमारी सरकार को गिराने की कोशिश हुई, उसमें हमीरपुर जिला के भी 2 विधायक शामिल रहे। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता था कि बड़सर के विधायक उसमें शामिल होंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सोलन ज़िला के शिक्षण संस्थानों में 24 अगस्त को रहेगा अवकाश

सोलन : ज़िला दण्डाधिकारी एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने भारतीय मौसम विभाग द्वारा सोलन ज़िला में भारी वर्षा के आॅरेंज अलर्ट के दृष्टिगत शिक्षण संस्थानों के छात्रों एवं कर्मियों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी ने 33 महिलाओं को दिया प्रशिक्षण

एएम नाथ। हमीरपुर 29 दिसंबर। मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में 33...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फॉरेंसिक रिपोर्ट से बड़ा खुलासा! आतिशी ने नहीं बोला ‘गुरु’, फर्जी वीडियो पर आप का बीजेपी और कांग्रेस पर तीखा हमला

नई दिल्ली : सिख गुरूओं के बेअदबी मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पंजाब पुलिस की फारेंसिक जांच में साफ हो गया है कि दिल्ली की नेता विपक्ष आतिशी ने अपने वक्तव्य में “गुरु”...
Translate »
error: Content is protected !!