जल भराव वाले स्थानों पर लगाए जाएं वाटर रीचार्ज सिस्टम : खन्ना

by
होशियारपुर 12  सितम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भूमिगत जल का निरंतर गिर रहा स्तर भविष्य में जल की कमी से पैदा होने वाले हालातों की निशानी है। अगर इसे अभी से संभाला न गया तो इसके गंभीर परिणाम सामने आएंगे। खन्ना ने कहा कि बरसात के दिनों में जगह जगह जल भराव हो जाता है जिससे न केवल पानी व्यर्थ होता है बल्कि लोगों को भी जल भराव के कारण समस्या पेश आती है। भूमिगत जल काम हो रहा है और बरसात के दिनों में भूमि के ऊपर पुलों और बड़े बड़े गड्ढों में अथाह जलभराव देखने को मिलता है। यह सारा पानी व्यर्थ जाता है। खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जल बचाओ मुहिम के मायने साकार करने के लिए जल को व्यर्थ होने से बचाना होगा। खन्ना ने जल संरक्षण हेतु केंद्रीय जल संसाधन मंत्री सी.आर. पाटिल को पत्र द्वारा सुझाव दिया कि अगर जल भराव वाले स्थानों पर स्थान के अकार के अनुरूप वाटर रिचार्ज सिस्टम लगा दिया जाए तो बड़े स्तर पर जल का संरक्षण किया जा सकता है जिससे न केवल भूमिगत जल का स्तर बढ़ेगा बल्कि जल भराव से लोगों को होने वाली परेशानी से भी बचा जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रूस के सामने आखिरकार झुक गया यूक्रेन : जेलेंस्की ने कहा-अभी के अभी सीजफायर को तैयार

तीन साल से ज्यादा से चल रही रूस-यूक्रेन युद्ध के रुकने के आसार नजर आ रहे हैं. लंबे समय तक चली नोक-झोंक के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका की ओर से प्रस्तावित 30...
article-image
पंजाब

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत : देर रात कर रहा था किसी लड़की से बात

गढ़शंकर, 16 अप्रैल  : माहिलपुर के दोहलरों गांव में 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई, बताया जा रहा है कि मृतक युवक  बीती रात किसे लड़की से फोन पर काफी...
article-image
पंजाब

Late Prakash Kaur’s eyes

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 29 Prominent writer Amrik Singh Dayal and social worker Narinder Singh Soni Dayal,s Mother Prakash Kaur (85) passed away on August 18 in her native village Kalewal Beet. On As per the...
Translate »
error: Content is protected !!