जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए बनाई जा रही व्यापक योजना – डीसी

by

ऊना – जल संरक्षण को लेकर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओ की प्रगति की निगरानी के लिए आज डीआरडीए सभागार मे जिलास्तरीय समिति की प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त, ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जल शक्ति अभियान – कैच द रेन और पर्वत धारा इस योजना के मुख्य क्रियाकलाप हैं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने बताया कि जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश स्तर पर एक व्यापक कार्य योजना बनाई जा रही है और जिसके अंतर्गत ऊना जिला में योजना के तहत क्रियान्वित की जाने वाली गतिविधियों और उनकी प्रगति की निगरानी के लिए समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जिला मुख्यालय पर जल शक्ति केन्द्र स्थापित किए जाएंगे जहां जल पर आधारित सूचनाआं का संग्रह होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जल स्रोतों के निकट अतिक्रमण हटाना भी सुनिश्चित किया जाएगा।
डीसी राघव शर्मा ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत आने वाले अधिकतम कार्य मनरेगा योजना के तहत करवाए जाएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना के तहत करवाए जाने वाले कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य योजना अनुसार हों। उन्होंने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर गतिविधियों के लिए पंचायतों को पंद्रहवें वित्तायोग के तहत दी जाने वाले ग्रांट का प्रयोग किया जा सकता है।
उन्होंने जिला के सभी सरकारी कार्यालयों, पंचायत घरों, स्कूलों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों सहित अन्य कार्यालयों को वर्षा जल संग्रहण ढांचे बनाने की दिशा में उचित कदम उठाने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर एडीसी डाॅ अमित कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी डीआरडीए संजीव ठाकुर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता अरविंद सूद, अधिशाषी अभियंता नरेश धीमान, होशियार सिंह व अश्वनी बंसल, जिला पंचायत अधिकारी तिलक राज, सहायक अभियंता होशियार सिंह ठाकुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सशक्त और देशभक्त युवा राष्ट्र का वास्तविक निवेश: सैमसन मसीह

ऊना : नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय तथा इन्वेस्टर एजुकेशन जागरूकता और प्रोटेक्शन फण्ड ऑथोरिटी भारत सरकार द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य निदेशक सैमसन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक पहल : जलाशय मछलियों के लिए एमएसपी लागू, रॉयल्टी घटाकर 1 प्रतिशत

मछुआरों के कल्याण के लिए वर्तमान सरकार प्रतिबद्ध एएम नाथ। शिमला : राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने मछुआरा समुदाय के उत्थान के लिए सक्रिय और केंद्रित कदम उठाए हैं। राज्य...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष शुरू होगी रोबोटिक सर्जरी….एमआरआई के लिए 28 करोड़ रुपये, कैथ लैब के लिए 12 करोड़ जारी किए : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। मण्डी :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक, जिला मण्डी के कार्यक्रम आईआरआईएस.2025 की अध्यक्षता की। उन्होंने नेरचौक मेडिकल कॉलेज में इसी वर्ष...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हरियाणा के सियासी मौसम को समझने में भूल कर बैठे : अब अशोक तंवर का क्या होगा?

हरियाणा के कद्दावर दलित नेता अशोक तंवर एक बार फिर सियासी मौसम भांपने से चूक गए. पूरे चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी के स्टार प्रचारक रहे तंवर ने मतदान से 48 घंटे पहले कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!