जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही मेें 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट शुुरु : पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट

by

होशियारपुर, 27 जुलाई:  पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़(यू.टी) के पांच कलस्टरों के 201 विजेता खिलाडिय़ों की तीन दिवसीय 31वीं रिजनल एथलेटिक्स मीट जवाहर नवोदय विद्यालय फलाही में शुरु हुई। इस एथलेटिक्स मीट में मुख्य मेहमान के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी(से) हरभगवंत सिंह व विशेष मेहमान के तौर पर सोनालिका इंडस्ट्री से एस.के पोमरा ने शिरकत की। इस दौरान विद्यालय की प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने विद्यार्थियों की प्रमुख प्राप्तियों का जिक्र करते हुए आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।
मुख्य मेहमान व विशेष मेहमान ने अपने संबोधन में जीवन में खेल की महत्ता के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक बनकर देश के विकास में अहम योगदान डालने के लिए कहा। इस दौरान विद्यालय की ओर से मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुकाबलों के बारे में जानकारी देते हुए प्रिंसिपल रंजू दुग्गल ने बताया कि अंडर-17 लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पंजाब(बठिंडा) की संध्या पहले, पंजाब(होशियारपुर) की तमन्ना दूसरे व हिमाचल प्रदेश(पंडोह) की अंकिता तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 लडक़ों की 200 मीटर दौड़ में जम्मू-कश्मीर(बारामूला) का अहशम अमीन पहले, हिमाचल प्रदेश(किन्नौर) का करन दूसरे व पंजाब(बठिंडा) का अंशू तीसरे स्थान पर रहा। इस अवसर पर वरिष्ठ अध्यापक संजीव कुमार, खेल अध्यापक जसविंदर सिंह, रजनी पठानिया, सुरिंदर कुमार, सीता राम बांसल, राकेश सोनी, समरजीत भाटिया, सोनिका वशिष्ट, दीपिका शर्मा, गुरदीप कौर, रजिंदर सिंह ज्ञानी, मोहम्मद जकी, रविंदर, गणेश कुमार, भारत जसरोटिया, हरिंदरजीत सिंह, संतोष कुमारी यादव, संदीप शर्मा, उमेश भारद्वाज, पुनीत कुमार चंदा, शिव चंद, अंकुर, अरुणा, ध्रुव चौहान, भूपिंदर कुमार, मंजीत सिंह भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में अब फिर से डराने लगा कोरोना : 4 मरीजों के रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक देश में मात्र 257 पॉजिटिव केस

चंडीगढ़ । राज्य में कोविड-19 के नए मरीज सामने आ रहे हैं। पंजाब में इस वर्ष चार मामले सामने आए हैं। जिसमें से तीन जनवरी माह में तो एक मई माह में सामने आया...
article-image
पंजाब

लाइसेंस (अस्थायी) के बिना पटाखे बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिले में 19 स्थानों पर पटाखे  बेचने के लिए जारी किए गए हैं 57 अस्थायी लाइसेंस

डिप्टी कमिश्नर ने लाइसेंस धारकों को भी केवल निर्धारित किए गए स्थानों पर पटाखे बेचने के दिए निर्देश होशियारपुर, 20 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने कहा कि जिले में अस्थायी लाइसेंस के...
पंजाब

गढ़शंकर में पड़े 9449 मतों में से 6753 निर्दलीयों को, काग्रेस को 2344 व शिरोमणी अकाली दल को 307 मत पड़े

भाजपा को 27 व बसपा को 18 मत गढ़शंकर: नगर कौसिंल गढ़शंकर के चुनावों में तेरह बार्डो से पार्षद चुनने के लिए 9449 मतदाताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। जिसमें से 6753...
article-image
पंजाब

पूर्व विधायक एचएस फूलका भाजपा में शामिल : पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

चंडीगढ़ : 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता एचएस फूलका ने बुधवार(1 अप्रैल) को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। पूर्व आम आदमी पार्टी...
Translate »
error: Content is protected !!