ज़िला चम्बा के लोक कलाकारों का किया जा रहा है पंजीकरण एवं श्रेणीकरण : 5 फरवरी, 2025 तक जिला भाषा अधिकारी कार्यालय में होगा पंजीकरण

by
पंजीकरण के पश्चात कलाकारों को नहीं देना होगा बार-बार ऑडिशन
अधिक जानकारी के लिए 01899-222752 और 9817575279 पर करें संपर्क
एएम नाथ। चम्बा  :  भाषा एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में लोक कलाकारों का पंजीकरण तथा श्रेणीकरण किया जा रहा है।  ज़िला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने जानकारी देते बताया कि ज़िला चंबा से संबंधित लोक कलाकारों के पंजीकरण तथा श्रेणीकरण के जारी अभियान की निरंतरता में 5 फरवरी, 2025 तक समस्त लोक कलाकार अपना पंजीकरण विभाग के रंगमहल स्थित कार्यालय में करवा सकते हैं।
तुकेश शर्मा ने बताया कि लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन, लुप्त हो रही या हो चुकी पुरातन मौलिक सांस्कृतिक परम्पराओं को पुनर्जीवित करने तथा लोक कलाकारों को यथासमय मंच प्रदान करने के लिए यह पंजीकरण अभियान आरंभ किया गया है।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में पंजीकृत लोक कलाकारों द्वारा हासिल की गई नई उपलब्धि या किसी प्रतिष्ठित संस्था-विभाग द्वारा जारी प्रमाण पत्र को भी पंजीकृत करवा सकते हैं।
पंजीकरण और श्रेणीकरण से कलाकारों को आयोजित होने वाले विभिन्न मेलों, उत्सवों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान मंच उपलब्ध होने में सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के सभी जिलों में पंजीकरण प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात पंजीकृत कलाकारों की सूची उनके ग्रेड सहित विभागीय वेबसाइट पर अपलोड होगी। इससे पंजीकृत कलाकारों को बार-बार ऑडिशन की प्रक्रिया से भी नहीं गुजरना होगा।
उन्होंने आगे बताया कि लोक कलाकारों के पंजीकरण के उपरांत विभाग द्वारा गठित समिति फरवरी माह में सभी कलाकारों का श्रेणीकरण करेगी।
ज़िला भाषा अधिकारी ने बताया कि जिन कलाकारों ने राज्य स्तरीय मेलों में प्राइम टाइम (8 बजे से 10 बजे) में सात बार, राष्ट्रीय स्तर के मेलों में पांच बार तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मेले में तीन बार प्रमुख टीवी लाइव शो जैसे इंडियन आइडल, सारेगामा आदि में विजेता या उप विजेता, यूथ फेस्टिवल में विजेता या उपविजेता, अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के सांस्कृतिक कार्यक्रम में तीन बार भाग लेने वाले म्यूजिकल ग्रुप या सांस्कृतिक दल संबंधित मेला अधिकारी से जारी प्रमाण पत्र तथा रेडियो और दूरदर्शन या किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान या विभाग से चयन प्रक्रिया में श्रेणीबद्ध कलाकार पासपोर्ट साइज फोटो ग्राफ एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी सहित विभाग के रंग महल स्थित कार्यालय में अपना पंजीकरण तथा श्रेणीकरण करवा सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 01899-222752 और 9817575279 पर संपर्क किया जा सकता है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू पहुंचे मंडी, नए कोर्ट परिसर के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

मंडी, 14 मार्च।  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आज देर सायं मंडी प्रवास पर पहुंचे। वे रविवार 15 मार्च को मंडी के नए न्यायिक परिसर के शिलान्यास समारोह में भाग लेंगे। इसके उपरांत मुख्यमंत्री...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

आरडीजी से गरमाई विधानसभा : मुख्यमंत्री सुक्खू और जयराम ठाकुर आमने-सामने

एएम नाथ l शिमला : हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) के मुद्दे पर सदन में जोरदार बहस हुई। चर्चा के दौरान सत्तापक्ष और विपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

करलोटी से एम्स बिलासपुर के लिए शुरू हुई नई बस सेवा, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

नगर एवं ग्राम नियोजन मंत्री राजेश धर्माणी ने बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह एएम नाथ। घुमारवीं (बिलासपुर), 19 नवम्बर: नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

HP शिवा प्रोजेक्ट से बदलेगी बिलासपुर के किसानों की तकदीर : सुन्हाणी के 120 बीघा में फलदार पौधों की होगी प्लांटेशन

विकासखंड झंडूता में उद्यान विभाग की पहल,   बागवानी से किसानों को मिलेगा आर्थिक लाभ रोहित भदसाली।  बरठीं (बिलासपुर)। विकासखंड झंडूता की सुन्हाणी पंचायत में एचपी शिवा प्रोजेक्ट के तहत किसानों की आर्थिक स्थिति में...
Translate »
error: Content is protected !!