ज़िला में योजनाबद्ध तरीके से चलाया जा रहा है निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम – DC मुकेश रेपस्वाल

by
एएम नाथ। चंबा, 9 फरवरी :  भारत के निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचन भागीदारी कार्यक्रम (स्वीप) के तहत जिला चम्बा के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपस्वाल ने कहा कि जिले में योजनाबद्ध तरीके से व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाई जा रही है। एक ओर जहां जगह- जगह इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) और वोटर वैरिफायबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) के विषय में लोगों को विस्तृत जानकारी दी जा रही है तो वहीं दूसरी ओर युवाओं को जागरूक करने के लिए राजकीय महाविद्यालयों सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में सेल्फी पॉइंट भी स्थापित किए गए हैं। प्रदेश सरकार में कार्यक्रम “सरकार गांव के द्वार” में भी स्टाल के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाई जा रही है। जिला चम्बा के युवक एवं महिला मंडलों को भी इस अभियान का हिस्सा बनाया गया है ताकि कोई भी व्यक्ति न छूटे। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी कार्यक्रम को स्वीप के नाम से जाना जाता है। भारत में मतदाता शिक्षा, मतदाता जागरूकता फैलाने और मतदाता साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए भारत के चुनाव आयोग का यह एक प्रमुख कार्यक्रम है। स्वीप का प्राथमिक लक्ष्य सभी पात्र नागरिकों को मतदान के लिए प्रोत्साहित करके और चुनाव के दौरान एक सूचित निर्णय लेने के लिए भारत में वास्तव में सहभागी लोकतंत्र का निर्माण करना है। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था का आधार मतदान है। इसलिए, किसी भी निर्वाचन प्रक्रिया में मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। भारतीय संविधान में 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मतदान के महत्व को समझते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया है वे 18 वर्ष की आयु प्राप्त करने के बाद मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य दर्ज करवाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने हिमाचल के पहले ओटीटी प्लेटफार्म का किया शुभारंभ :

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रदेश के प्रोडक्शन हाउस हिमालयन वेलोसिटी, शिमला द्वारा निर्मित पहले ओटीटी प्लेटफार्म एचवी सिनेमा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने इस प्लेटफार्म को लांच...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी जिले में दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े का दूसरा चरण : 11 से 27 नवम्बर तक चलेगा अभियान- ADC निवेदिता नेगी

मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी जिले में सघन दस्त व निमोनिया नियंत्रण पखवाड़े के दूसरे चरण में 11 से 27 नवम्बर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नवजात शिशु से 5 वर्ष की आयु तक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर के साथ IAS अफसर की पत्नी के थे अवैध संबंध : दोनों की कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शनिवार को पी लिया जहर

गुजरात के एक वरिष्ठ IAS अधिकारी की पत्नी ने शनिवार को जहर पी लिया। इसके बाद उन्हें गंभीर हालत में गांधीनगर हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। रविवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न : एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

मंडी 20 फरवरी। रिवालसर का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेला संपन्न हो गया। समापन समारोह में एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। उन्होंने इस मौके पर मेले में उत्कृष्ट सहयोग...
Translate »
error: Content is protected !!