ज़िला स्तरीय पीरस्थान लोहड़ी मेला सम्पन्न मुकेश अग्निहोत्री ने की अध्यक्षता

by

बीबीएन, 16 जनवरी (तारा) : उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात्रि सोलन ज़िला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किरपालपुर में चार दिवसीय पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता की।
मुकेश अग्निहोत्री ने इससे पूर्व, पीरस्थान में माथा टेका और प्रदेशवासियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की।
पीरस्थान लोहड़ी सभ्याचारक मेले की परम्परा का इतिहास लगभग 300 वर्ष पुराना है तथा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक भी है।
मेले की सांस्कृतिक संध्या में हारमनी ऑफ पाईनस तथा पंजाब के प्रसिद्ध कलाकार पम्मा डोमेवाल, मीत कौर व रियाज़ खान द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, ग्राम पंचायत किरपालपुर की प्रधान सरोज देवी, ग्राम पंचायत किरपालपुर के उप प्रधान मुकेश सैनी, मेला समिति के प्रधान मदन चौधरी, ग्राम पंचायत किरपालपुर के पूर्व प्रधान गुर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान, उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ नरेन्द्र आहलूवालिया, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव सोनी सहित मेला समिति के अन्य सदस्य व बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने आखिरी दिन की चंडीगढ़ की सैर

मंडी, 28 जनवरी।  चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट दर्जा प्राप्त मंडी के बच्चों ने मंगलबार को तीसरे व आखिरी दिन चंडीगढ़ की सैर की। वे चंडीगढ़ अटारी वाघा बार्डर से देर रात पहुंचे थे। उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचपी शिवा परियोजना से किसानों को मिल रहा सीधा लाभ : ललाणा और छुईघाट के बागवानों की मौसम्मी फसल की दूसरी खेप पहुंची राजपुरा रिलायंस स्टोर

एएम नाथ। शिमला : धर्मपुर, 19 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत मंडी जिला के धर्मपुर उपमंडल के ललाणा और छुईघाट क्षेत्रों के बागवानों को निरंतर लाभ मिल रहा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्कूल टीचर और स्‍टूडेंट के लिए नया फरमान : रील्स व वीडियो बनाने पर हिमाचल में स्कूलों में लगा बैन

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में स्कूलों में अब शिक्षक और विद्यार्थी वीडियो रील्स नहीं बना सकेंगे। शिक्षा विभाग में शिक्षण संस्थानों खासकर स्कूलों में विद्यार्थियों द्वारा वीडियो रील्स बनाने पर रोक लगा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी ने किया जिला चंबा के विभिन्न स्कूलों का दौरा

एएम नाथ। चम्बा  :   परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 के नोडल अधिकारी सुधीर भाटिया ने परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण 2024 की तैयारीयों के लिए स्कूलों में आयोजित की जा रही परख गतिविधियों की प्रगति की निगरानी...
Translate »
error: Content is protected !!