जापान की एडवांस टेक्नोलॉजी से जुड़ेंगे हिमाचल के युवा, मंत्री धर्माणी ने बढ़ाया सहयोग का कदम

by

एएम नाथ। शिमला: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने जापान की टोक्यो मेट्रोपॉलिटन यूनिवर्सिटी का दौरा किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच शैक्षणिक सहयोग, ज्ञान के आदान-प्रदान, अनुसंधान और विद्यार्थियों के लिए अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर कार्यक्रमों की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

जापान के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण पर गए हिमाचल के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में भाग लिया। विद्यार्थियों ने जापान की उन्नत शिक्षा व्यवस्था, अनुसंधान, नवाचार और नई तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल की।

मंत्री राजेश धर्माणी ने तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों को वैश्विक तकनीकी वातावरण समझने तथा अपने ज्ञान और कौशल को बढ़ाने का अवसर देते हैं।

हिमाचल के युवाओं को मिलेगा वैश्विक एक्सपोजर

धर्माणी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जापान के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानों के साथ तकनीकी शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और अत्याधुनिक तकनीकों के क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाएं तलाश रहा है। इसका उद्देश्य प्रदेश के युवाओं को तेजी से बदलते वैश्विक तकनीकी परिदृश्य के लिए तैयार करना है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्राकृतिक संपदा, कृषि-बागवानी और जल संसाधनों को देखते हुए ऐसी टिकाऊ तकनीकों को अपनाने की जरूरत है, जिससे विकास के साथ पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी सुनिश्चित हो।

जापान की तकनीकी विशेषज्ञता से हिमाचल को लाभ

तकनीकी शिक्षा मंत्री ने साप्पोरो स्थित होक्काइडो यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ICATS-FHM 2026 में मुख्यातिथि के रूप में भी भाग लिया। सम्मेलन में विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, सतत विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर चर्चा हुई।

उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच उन्नत प्रौद्योगिकी, सतत कृषि, स्वास्थ्य सेवाओं, पर्यावरण संरक्षण, उन्नत सामग्री, अनुसंधान और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में व्यापक सहयोग की संभावनाएं हैं।

धर्माणी ने कहा कि भारत के प्रतिभाशाली युवाओं और जापान की तकनीकी विशेषज्ञता एवं अनुसंधान क्षमता के समन्वय से भविष्य में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों, उद्योगों, विद्यार्थियों और दोनों देशों की सरकारों के बीच मजबूत साझेदारी पर जोर दिया।

न्यू एज टेक्नोलॉजी से रूबरू हो रहे विद्यार्थी

तकनीकी शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने कहा कि जापान प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अग्रणी देश है। एक्सपोजर विजिट के माध्यम से हिमाचल के विद्यार्थी न्यू एज टेक्नोलॉजी और आधुनिक तकनीकी विकास की नवीनतम जानकारी हासिल कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम हिमाचल के युवाओं को भविष्य की तकनीकी जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सऊदी अरब में मौत की सजा पाए बलजिंदर के लिए पंचायतें उठाएंगी आवाज

परिवार से मिली सरपंच यूनियन, केंद्र सरकार से कूटनीतिक हस्तक्षेप की मांग; विदेश मंत्रालय को भेजा जाएगा मांग पत्र सुजानपुर/पठानकोट। सऊदी अरब में मौत की सजा सुनाए जाने के मामले में सुर्खियों में आए...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एच, एच1 और एक्स श्रेणी की दवाइयां बेचने वाले को स्थापित करने होंगे सीसीटीवी कैमरे : ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत जारी किए आदेश 

उल्लंघन  की अवस्था में होगी कार्यवाही एएम नाथ। चंबा :  ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 के तहत आदेश जारी करते हुए ज़िला चंबा में अनुसूची एच, एच1 और एक्स श्रेणी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईआईटी कमांद से मंडी आ रही टैक्सी में लगी आग, जलकर राख : चालक समेत 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

कटिंडी के पास सवा चार बजे हुआ हादसा, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू एएम नाथ।  मंडी। आईआईटी कमांद से मंडी शहर की ओर आ रही एक टैक्सी में बुधवार को अचानक आग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्रीड़ा भारती अर्की के तत्वावधान में दाड़लाघाट में राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, बुघार बना चैंपियन

योगेश चौहान : अर्की  l  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में क्रीड़ा भारती अर्की टोली के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट में आयोजित एक दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का...
Translate »
error: Content is protected !!