जिला कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। चम्बा :    तीसा स्थित चांजू माता मंदिर परिसर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड चम्बा के सौजन्य तथा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से एमएफबी जिओ टेक प्राइवेट लिमिटेड लौट-1 में कार्यरत कामगारों के लिये निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में 96 कामगारों की स्वास्थ्य जाँच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, मधुमेह, एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, सिफलिस तथा टीबी की निशुल्क जाँच डॉक्टर के द्वारा की गई ।
शिविर में जिला श्रम कल्याण अधिकारी श्श्वेता कुमारी ने कामगारों को बताया कि शिविर के आयोजन का मुख्य उदेश्य असंगठित क्षेत्र में काम कर रहे कामगारों को ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाऐं उपलब्ध करवाना है। इसके अलावा उन्होंने कामगारों को  हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत करवाया । उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों को बताया कि इससे पूर्व भी जिला में इस तरह के निशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किए गए हैं तथा भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग से डॉ सुरेन्द्र, कामगार कल्याण बोर्ड  से भारती जसरोटिया व पूजा धवन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं इस चुनाव को स्वीकार करती हूं : लेकिन उस जंग को नहीं जो इस अभियान को आगे बढ़ा रही थी – कमला हैरिस

नई दिल्‍ली । अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार कमला हैरिस हार स्वीकार कर चुकी हैं। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप को सत्ता सौंपने की बात कही है। मंगलवार को संपन्न...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

अध्यापकों के साथ विद्यार्थी भी विदेश में एक्सपोजर विजिट पर जाएंगेः मुख्यमंत्री

60 प्रतिशत बन चुके भवनों को दो साल में करेंगे पूराः सीएम एएम नाथ। सोलन : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला सोलन के एक दिवसीय दौरे के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारी बारिश की हिमाचल प्रदेश में चेतावनी…3 दिन तक खराब रहेगा मौसम: कई सड़कें बंद

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने एक बार फिर भारी बारिश का ताजा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक, अगले दो दिन तक हिमाचल के कई हिस्सों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नग्न अवस्था में मिला युवती का शव, उसकी बेटी को मरा समझ खाई में फेंका, जानिए क्या है ‘रोंगटे’ खड़े कर देने वाली पूरी घटना

करणपुर घाटी में युवती का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई. आरोपियों ने युवती की हत्या कर शव खाई मे फेंक दिया. आरोपियों ने मृतक महिला की बेटी से भी मारपीट...
Translate »
error: Content is protected !!