जिला बिलासपुर में बेसहारा पशुओं और कुत्तों पर नकेल कसने की तैयारी

by
जिला प्रशासन ने शहरी निकायों एवं विभागों के साथ ही अहम बैठक, दिये जरूरी दिशा निर्देश
एएम नाथ। बिलासपुर, 04 दिसम्बर: जिला बिलासपुर में बढ़ती बेसहारा पशुओं और कुत्तों की समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने और व्यापक समाधान के लिए कार्य योजना तैयार करने को लेकर आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला के सभी शहरी निकायों के अधिकारियों सहित पशुपालन, पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उपायुक्त ने बैठक में कहा कि जिला के शहरी निकायों और फोरलेन क्षेत्र में बेसहारा पशुओं तथा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनसुरक्षा, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बन रही है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में जिला प्रशासन त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।
उपायुक्त ने बिलासपुर शहर में एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए और कहा कि इस केंद्र के माध्यम से कुत्तों की आबादी को वैज्ञानिक और मानवीय तरीके से नियंत्रित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर स्थापित होने से बेसहारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण होने के साथ-साथ मनुष्य और जानवरों के बीच होने वाले संघर्ष में कमी आएगी तथा रेबीज समेत अन्य बीमारियों के प्रसार को रोकने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर की स्थापना और संचालन के लिए आवश्यक धनराशि जिला प्रशासन वहन करेगा।
उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि बिलासपुर एवं घुमारवीं शहरी और फोरलेन क्षेत्र में सभी बेसहारा पशुओं को चिन्हित कर उन्हें काऊ सेंचुरी नालागढ़ भेजने की प्रक्रिया तेजी से शुरू की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिला में संचालित गौ सदन अपनी क्षमता से अधिक पशु संभाल रहे हैं, जिसके चलते प्रबंधन में कठिनाई आ रही है और इसे देखते हुए समस्या के समाधान पर प्राथमिकता के साथ कार्य होना आवश्यक है।
उपायुक्त ने कहा कि गाबर कंपनी के सहयोग से बलोह में एक नया गौ सदन विकसित किया जा रहा है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा आवश्यक सुविधाएं जैसे बिजली और पानी उपलब्ध करवाया जा चुका है। इस गौसदन के शीघ्र संचालित हो जाने पर जिला में बेसहारा पशुओं की समस्या काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
उपायुक्त ने सभी शहरी निकायों और पशुपालन विभाग को बेसहारा कुत्तों के नियमित टीकाकरण अभियान को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य केवल बेसहारा पशुओं को हटाना नहीं बल्कि मानवीय और व्यवस्थित तरीके से समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है।
बेसहारा कुत्तों से संबंधित शिकायतों के लिए बिलासपुर शहर में नोडल अधिकारी के रूप में अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। नागरिक इस संबंध में शिकायत या सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 94180 35285 पर संपर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हनीट्रैप : पुलिस ने पति-पत्नी समेत तीन शातिर किए गिरफ्तार..50 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रची थी साजिश

पंचकूला : पुलिस ने एक संगठित ब्लैकमेलिंग और एक्सटाॅर्शन के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना चंडीमंदिर में दर्ज एक मामले के तहत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई...
हिमाचल प्रदेश

चुनाव जीते होते तो सुक्खू की जगह आप मुख्यमंत्री की शपथ ले रहे होते : प्रतिभा सिंह

कांग्रेस में गुटबाजी की चिंगारी को हवा देने का काम हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत मंडी जिले के पधर मेंकांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दुअरा दिए बयान ने कार दिया । उन्होंने बातों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन समोट का किया शिलान्यास

निर्माण कार्यों पर लगभग 21 करोड़ की राशि होगी व्यय,   50 बिस्तरों की मिलेगी सुविधा आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में जल्द होगा अधिसूचित,  भटियात में कृषि तथा उद्यान के खुलेंगे अनुसंधान केंद्र : कुलदीप सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कोमल व दीप राज बने सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रीय सेवा योजना महिला व पुरुष स्वयंसेवक

राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में एनएसएस की कार्यशाला सम्पन्न प्रतिदिन की तरह दिन की शुरुआत योग के साथ हुई एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) –  राजकीय स्नातक महाविद्यालय सलूणी में राष्ट्रीय सेवा योजना का अंतिम...
Translate »
error: Content is protected !!