जिला भाषा अधिकारी डा. जसवंत राय राग साहित्य पुरस्कार से सम्मानित

by

होशियारपुर, 26 फरवरी :  डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल की ओर से भाषा विभाग पंजाब, जिला भाषा कार्यालय होशियारपुर में बतौर खोज अधिकारी-कम  जिला भाषा अधिकारी सेवा निभा रहे डा. जसवंत राय को इंदरजीत सिंह पुरेवाल व काफला राग की ओर से मां बोली पंजाबी की सेवा में परिश्रमपूर्वक प्रदर्शन करने पर ‘राग साहित्य पुरस्कार’ मिलने पर जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी गई। इस पुरस्कार में ग्यारह हजार रुपए की नकद राशी, सम्मान पत्र व फुलकारी शामिल है। डा. जसवंत राए पंजाब भाषा की पूरी प्रतिबद्धता व तनदेही से सेवा करने में जुटे हुए हैं। पी.एच.डी तक की शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने पंजाबी लोक कथाओं पर वर्णनीय कार्य किया है। उन्होंने गदर लहर, आदि धर्म लहर, रामासामी पैरियार व लोकधारा में बड़ा कार्य किया है। अब तक उन्होंने 12 किताबें पंजाबी मां बोली की झोली में डाली है। उनके योगदान के बदले शिक्षा विभाग की ओर से उनको स्टेट अवार्ड, गर्वनर पंजाब की ओर से संविधान अवार्ड के अलावा अनेकों समाजिक व साहित्यक संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि भविष्य में भी डा. जसवंत राय से पंजाबी मां बोली की सेवा में अच्छी लिखितों की उम्मीद है। इस मौके पर चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर हरमीत सिंह औलख ने भी डा. जसवंत राय को राग साहित्य पुरस्कार के लिए विशेष बधाई दी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

37वां जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने रेल कोच फैक्ट्री को 1-0 से हराया

गढ़शंकर – पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर के ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल स्टेडियम में 37वीं जेसीटी पंजाब स्टेट सुपर फुटबॉल लीग का आयोजन किया गया। जिसमें ओलंपियन जरनैल सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7-7 साल की सजा सुनाई :सपा नेता आजम खान और उसकी पत्नी व बेटे को, दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए

रामपुर : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। बेटे अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले कोर्ट ने पूरे परिवार को दोषी करार देते हुए...
article-image
पंजाब

परमार कॉलोनी में गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ : कुलविंदर संघा

गढ़शंकर : गढ़शंकर के मोहल्ला परमार कॉलोनी में गंदे पानी की निकासी न होने के कारण पूरे मोहल्ले के गंदे नाले की सफाई न होने से बीमारियों का माहौल बना हुआ है। यह शब्द...
article-image
पंजाब

सिविल अस्पताल गढ़शंकर की शानदार कारगुजारी के लिए सम्मानित SMO डॉ. रमन कुमार को

गढ़शंकर, 3 अगस्त: विश्व जनसंख्या दिवस को समर्पित आबादी पखवाड़ा 20, 22 और 24 जुलाई 2023 को सिविल अस्पताल गढ़शंकर में आयोजित किया गया था। उस पखवाड़े के दौरान जिले भर से अधिकांश केस...
Translate »
error: Content is protected !!