जिला मुख्यालय चंबा में वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति बारे समीक्षा बैठक आयोजित 

by
एएम नाथ। चम्बा : जिला मुख्यालय चंबा में प्रधानमंत्री वन धन योजना के अंतर्गत वन धन विकास केंद्रों के संचालन संबंधी प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक आयोजित की गई।  एनआईसी कक्ष में उपायुक्त चंबा  मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में  अमित मेहरा अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त शांतनु सहारन, क्षेत्रीय प्रबंधक ट्राइफेड क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगड़, जनजातीय विकास विभाग शिमला के अधिकारी तथा भरमौर व पांगी के उपमंडलाधिकारी (नागरिक) तथा डीएफओ भरमौर ने  वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस बैठक में भाग लिया। बैठक में जिला चंबा के  भरमौर, होली और पांगी क्षेत्रों के लिए स्वीकृत वन धन विकास केंद्रों (वीडीवीके) के संचालन में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि वन धन विकास  केंद्रों को स्थानीय रूप से उपलब्ध लघु वन उपज (एमएफपी) की खरीद और मूल्य संवर्धन के लिए सामान्य सुविधा केंद्र के रूप में उपयोग किया जाता है। चर्चा के दौरान उपायुक्त ने त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता पर बल देते हुए उपमंडल अधिकारी (ना) पांगी को एसडीएम भरमौर द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के समान एक विस्तृत गतिविधि रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए।  प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए उपायुक्त ने एसडीएम भरमौर और पांगी को क्षेत्रीय प्रबंधक, ट्राइफेड और जनजातीय विकास विभाग शिमला के साथ बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिया। बैठक में खरीद प्रक्रिया शुरू करने और इन केंद्रों के लिए स्वीकृत योजनाओं के अनुसार लघु वन उपज  की कटाई और मूल्य संवर्धन के लिए आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर उपयुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि इन वन धन विकास केंद्रों के माध्यम  से स्थानीय समुदायों तथा स्वयं सहायता समूहों की सामाजिक व आर्थिक स्थिति को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ावा देने और उन्हें सशक्त बनाने का  प्रयास किया जा रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय माध्यमिक पाठशाला लग्गा में किया गया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की गतिविधियों एवं कार्यप्रणाली की दी विस्तार से जानकारी बाल विवाह की बुराई व बाल-शोषण को लेकर हुई विशेष चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  चाइल्ड हेल्पलाइन चंबा द्वारा राजकीय माध्यमिक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिमाचली कलाकारों को दिया जा रहा अधिमान – मुकेश अग्निहोत्री

बाड़ीधार मेले को ज़िला स्तरीय करने की घोषणा रोहित भदसाली । अर्की :  उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के कलाकारों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी मेलों,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 युवाओं को मौके पर ही मिला नियुक्ति पत्र – भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदार भरमौर विधानसभा क्षेत्र के मैहला में आयोजित रोजगार मेला रहा सफल

भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज की शानदा पहलएएम नाथ। चम्बा :भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज द्वारा युवाओं के भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ओपन चैलेंज : दिलजीत दोसांझ का ‘सारे स्टेट में बैन कर दो दारू, जिंदगी में नहीं गाऊंगा शराब पर गाना’

पंजाबी सिंगर-एक्टर दिलजीत दोसांझ सुर्खियों में आए हुए हैं।  विदेश में तो ये कॉन्सर्ट कर फैन्स का दिल जीत रहे थे. इस बार दिलजीत इंडिया में कॉन्सर्ट कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘दिल...
Translate »
error: Content is protected !!