जिला में दूरसंचार सेवाओं के सुधार को लेकर बैठक आयोजित : 4जी संतृप्ति परियोजना के कार्य में लाई जाए तेजी : डीसी मुकेश रेपसवाल

by

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में जिले में दूरसंचार से संबंधित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा के लिए आज दूरसंचार सेवा प्रदाताओं के साथ राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में बैठक आयोजित की गई।
उपायुक्त ने बैठक में जिले में दूरसंचार प्रदाताओं द्वारा 4जी और 5जी सेवाओं की स्थिति की समीक्षा की व जिले के दूरदराज क्षेत्रों में बेहतर सेवाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
मुकेश रेपसवाल ने भारत संचार निगम द्वारा 4जी संतृप्ति परियोजना के अंतर्गत जिले में स्थापित किया जा रहे मोबाइल टावरों की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने को कहा।
बैठक में भारत संचार निगम के अधिकारी ने बताया कि कल 114 मोबाइल टावरों में से 18 कार्यशील कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 70 मोबाइल टावर स्थापित किए जा चुके हैं जिनकी टेस्टिंग जारी है। उन्होंने बताया कि 20 टावरों का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
उपायुक्त ने गत मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदा के चलते ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) टूटने के कारण बाधित हुई दूरसंचार सेवाओं के समाधान को लेकर दूरसंचार कंपनियों को वैकल्पिक उपाय अपनाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने कहा कि केवल ऑप्टिकल फाइबर पर निर्भर न रहकर 2जी माइक्रोवेव और सैटेलाइट लिंक जैसी तकनीकें भी स्थापित की जानी चाहिए।
उपायुक्त ने दूरसंचार प्रदाताओं से पावर ग्रिड इंडिया के ट्रांसमिशन संसाधनों के माध्यम से ओएफसी ले जाने का सुझाव भी दिया ताकि भूस्खलन या अन्य स्थिति में ओएफसी सुरक्षित रहे और संचार सेवाएं बाधित ना हों।
बैठक में उपायुक्त ने भारत नेट योजना के अंतर्गत कार्यों की भी समीक्षा की।
तथा जल्द कार्य पूर्ण करने को निर्देशित किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भी आश्वासन दिया।
बैठक में सहायक आयुक्त अपराजिता चंदेल, उपमंडलाधिकारी चम्बा प्रयांशु खाती, बीएसएनएल से राकेश पठानिया डेवलपमेंट इंजीनियर, रोशन लाल ठाकुर सहायक अभियंता सहित चंद्र भान यादव निदेशक ग्रामीण एचपी एलएसए, प्रिया शील गौतम महा प्रबंधक भारत नेट, कुलबीर सिंह अतरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर, उपमंडलाधिकारी भटियात पारस अगरवाल व दूरसंचार प्रदाता जिओ, एयरटेल से अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी सरस मेले में 2.01 करोड की रिकॉर्ड बिक्री, 10 दिनों तक उमड़ी भीड़

नरेंद्र भारती। मंडी, 26 फरवरी। इंदिरा मार्केट मंडी में 16 से 25 फरवरी तक आयोजित सरस मेला सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दस दिनों तक चले इस मेले में कुल 2.01 करोड रुपये की रिकॉर्ड...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तांदी अग्निकांड प्रभावितों के घर बनाने को एन एच पी सी से दिलाएंगे 50-50 टीन की चादरें : जयराम ठाकुर

अग्निपीड़ितों के मिलकर भावुक हुए नेता प्रतिपक्ष, बोले कुछ नहीं बचा,  गांव पहुँचकर बांटा पीड़ित परिवारों का दर्द, कहा, हिम्मत रखें मकान फिर बन जाएंगे एएम नाथ। कुल्लू :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शराब के ठेको की नीलामी में आरक्षित मूल्य की तुलना में 7.42 प्रतिशत की वृद्धि

हमीरपुर 05 मार्च। वर्ष 2024-2025 के लिए जिला हमीरपुर की पांच शराब के ठेको के आवंटन हेतु निविदा एवं बोली प्रक्रिया मंगलवार को बचत भवन हमीरपुर में एडीसी मनेश यादव की अध्यक्षता में संपन्न...
article-image
हिमाचल प्रदेश

फायर एनओसी के नाम पर नहीं रुकेगा होटल का नवीनीकरण : मुख्यमंत्री ने होम-स्टे पंजीकरण की वेबसाइट का किया शुभारंभ

सीएम ने विभाग को दिए प्रोविजनल पंजीकरण करने के निर्देश एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां होम-स्टे पोर्टल http://homestay.hp.gov.in का शुभारम्भ किया। इस पोर्टल के माध्यम से अब...
Translate »
error: Content is protected !!