जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों संबंधी प्रक्रिया में लाई जाए तीव्रता – उपायुक्त ऊना

by

ऊना, 17 मार्च – ऊना जिला में प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से जिला मुख्यालय ऊना में एक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने की।
बैठक में जिला में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क, फार्मा फार्मुलेशन पार्क बीटन, टूल रूम प्रोजैक्ट, एचपीसीएल के ईथनोल प्लांट, ग्रीन-को कम्पनी के अलावा निर्माणाधीन व प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्रों की कार्य प्रगति बारे विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपायुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में प्रस्तावित सभी औद्योगिक परियोजनाओं व ईकाइयों को अमलीजामा पहनाने के लिए त्वरित व आवश्यक कदम उठाएं जाएं ताकि जिला व प्रदेश के साथ निवेश के अलावा रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा हो सके।
इस अवसर पर प्रस्तावित बल्क ड्रग के विषय में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 1923 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के लिए 225 करोड़ रूपये की पहली किश्त स्वीकृत हो चुकी है। इस बल्क ड्रग पार्क के लिए 35 करोड़ रूपये की पेयजल योजना तथा लगभग 100 करोड़ रूपये की विद्युत प्रोजैक्ट की डीपीआर तैयार हो चुकी है। इसके अलावा सड़क निर्माण व सीवरेज़ सहित अन्य कार्यों से संबंधित डीपीआर प्रक्रिया जारी है।
उपायुक्त ऊना ने बताया कि जिला में गत दो वर्षों के दौरान ठठल चक्क तथा जीतपुर बेहड़ी औद्योगिक क्षेत्र अधिूसचित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला के नए औद्योगिक क्षेत्र पंडोगा में कुल 70 औद्योगिक प्लांट विकसित किए गए हैं जिनमें से लगभग 65 औद्योगिक प्लांट विभिन्न औद्योगिक ईकाइयों को आवंटित किए जा चुक हैं जिनमें से 15 औद्योगिक ईकाइयों ने उत्पादन आरंभ कर दिया है तथा शेष औद्योगिक ईकाइयों की निर्माण प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने उद्योग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिला की सभी प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं व औद्योगिक ईकाइयों की स्थापना संबंधी प्रक्रिया में तीव्रता लाई जाए।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, संयुक्त निदेशक उद्योग विभाग अंशुल धीमान सहित उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत परिवहन विभाग द्वारा बैठक आयोजित

एम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय परिसर के बैठक कक्ष में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय चंबा की ओर से आई-आरएडी व ई-डीएआर के संबंध में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चकमोह कालेज में आयोजित किया गया जिला स्तरीय जागरुकता शिविर : मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान’ – जिला कार्यकम अधिकारी अनिल कुमार

बिझड़ी 29 दिसंबर। महिला एवं बाल विकास विभाग की ‘वो दिन’ योजना के तहत शुक्रवार को बाबा बालक नाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकमोह में मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर जिला स्तरीय जागरुकता शिविर का आयोजन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: DC अमरजीत सिंह

उपायुक्त ने संस्थान परिसर में लिया विभिन्न सुविधाओं का जायजा रोहित भदसाली।  हमीरपुर 20 सितंबर। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 सौ वीआईपी नंबरों की नीलामी से परिवहन विभाग को हुई 6 करोड़ की आय : सुगम दर्शन प्रणाली से श्रद्धालुओं को हुई सुविधा, मंदिर न्यास चिंतपूर्णी को हुई 35 लाख रुपये की अतिरिक्त आय – उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 2 सिंतबर – माता श्री छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मंदिर न्यास द्वारा आरंभ की गई सुगम दर्शन प्रणाली से जहां श्रद्धालुओं को माता के दर्शन करने में सुविधा हुई वहीं इसके कार्यान्वयन से...
Translate »
error: Content is protected !!