जिले के सभी स्कूलों को 2 अगस्त से खोलने के आदेश जारी

by

होशियारपुर:
जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात की ओर पंजाब सरकार के निर्देशानुसार कोरोना संबंधी लगाई गई पाबंदियों को जिले में 10 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने आदेश दिया है कि जिले के सभी स्कूल सभी कक्षाओं के लिए 2 अगस्त से खुल सकते हैं। हालांकि इस दौरान स्कूलों के लिए सरकार की ओर से जारी कोविड प्रोटोकाल का पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी(ऐलीमेंट्री व सेकेंडरी) निर्देश जारी करेंगे।
जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की ओर से कोविड-19 संबंधी जारी किए गए निर्देशों का पालन दो गज की सामाजिक दूरी,मास्क पहनना यकीनी बनाया जाएगा व सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों पर सख्ती अपनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन हिदायतों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट 2005 की धारा 188 के सैक्शन 51 से 60 के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राजपुरा की टीम ने कबड्डी के खिताब पर कब्जा : नशे से दूर रखने के लिए दाड़वा पंचायत ने कराई प्रतियोगिता

पट्टा मेहलोग,18 जनवरी (तारा) : विकास खंड पट्टा के तहत दाड़वा पंचायत में चिट्टा व नशे से दूर रखने के लिए युवाओं के लिए दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई थी। पहले दिन 50 किलो...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

AAP ने दिल्ली में 2 सीटों पर बदले उम्मीदवार, नामांकन के बीच किनसे छिन गया टिकट

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की संशोधित सूची जारी की। जिसके तहत पार्टी ने नरेला और हरि नगर सीट से अपने पूर्व में घोषित...
Translate »
error: Content is protected !!