जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 सीटों पर आम आदमी पार्टी काबिज

by

होशियारपुर 10 मार्च:
पंजाब विधान सभा चुनाव 2022 के लिए हुए मतदान की गिनती के दौरान जिले के सात विधान सभा क्षेत्रों में से 5 विधान सभा क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल कर बढ़त बनाई है। आज मतदान की गिनती के बाद होशियारपुर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री ब्रह्मशंकर जिंपा 13,859 वोटों से विजयी रहे व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 37253 वोटें पड़ी। उड़मुड़ विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री जसवीर सिंह राजा गिल 4190 वोटें से विजयी रहे व कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 38386 वोटें पड़ी। दसूहा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री कर्मवीर सिंह घुम्मण 8587 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 34685 वोटें पड़ी। शाम चौरासी से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार डा. रवजोत 21356 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 39374 वोटें पड़ी। मुकेरियां से भाजपा के उम्मीदवार श्री जंगी लाल महाजन 2691 वोटों से विजयी रहे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 38353 वोटें पड़ी।
इसी तरह चब्बेवाल विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार डा. राज कुमार 7646 वोटों से विजयी रहे जबकि आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 39729 वोटें पड़ी। गढ़शंकर विधान सभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्री जय कृष्ण 4179 वोटों से विजयी रहे जबकि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को 28162 वोटें पड़ी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की ले सकते शपथ : मोहिंदर भगत को मंत्री बनाने का मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया था वादा

जालंधर : जालंधर वेस्ट सीट से भारी मतों के अंतर से उपचुनाव जीतने वाले मोहिंदर भगत जल्द मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें मंत्री बनाने का...
article-image
पंजाब

7 जेल अधिकारीयों पर लटकी तलवार, जेल में रहने के दौरान दो तस्करों ने अपनी पत्नियों के खातों में 1.35 करोड़ रुपये ऑनलाइन किए प्राप्त : फिरोजपुर जेल से 43 हजार फोन कॉल

चंडीगढ़:   पंजाब के जेल विभाग ने प्रमुख प्रशासनिक चूक के लिए फिरोजपुर के वर्तमान अधीक्षक सहित सात जेल अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की है, जिसके परिणामस्वरूप तीन तस्करों ने जेल में रहते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब का माहौल बिगाडऩे की साजिशें : डीजीपी वीके भंवरा ने मांगी केंद्र से नीम सैन्य बलों की 10 कंपनियां

चंडीगढ़ :  पंजाब में हाल ही में हुई घटनाओं करके प्रदेश में अमन कानून की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर सरकार तथा पुलिस भी चिंतित हो गई है। पाकिस्तान द्वारा पंजाब का माहौल बिगाडऩे...
article-image
पंजाब

पंजाब में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, ASI को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

सिटी थाना फगवाड़ा में तैनात था एएसआई,  मामले को ठीक करने के बदले मांगी रिश्वत एएम नाथ। कपूरथला : पंजाब में मान सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी...
Translate »
error: Content is protected !!