जीजा को आत्महत्या करने को मजबूर करने के आरोप में दो सालों के खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर: गांव साधोवाल में 32 वर्षीय युवक दुारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने के आरोप में पुलिस ने मृतक युवा के पिता के ब्यानों पर मृतक के दो सालों के खिालाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया।
नरिंद्र कुमार पुत्र हुसन लाल आयू 32 वर्ष ने कल देर शाम फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक नरिंद्र कुमार के पिता हुसन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि नरिंद्र कुमार की दो वर्ष पहले नवांशहर के गांव हंसरों की निशा पुत्री शिगारा राम से विवाह हुया था। निशा गर्भपति होने पर प्रसव होने से पहले अपने मायके चली गई थी। 15 दिन पहले नरिंद्र अपनी पत्नी को लेने के लिए सुसराल गया तो उसे ससुराल वालो ने निशा को भेजने से मना करते हुए वापिस भेज दिया। तीन जुलाई को दोबारा नरिंद्र अपनी पत्नी को ससुराल से लेने गया तो उसके साले अमन व दीपा पुत्र शिगारा राम ने नरिंद्र से मारपीट की और गाली गलोच किया। हुसन लाल मुताविक नरिंद्र कुमार ने घर आकर पूरी बात बताई और आत्महत्या करने की बातें करने लगा। जिसके बाद कल देर शाम नरिंद्र कुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नरिंद्र कुमार के साले अमन व दीपा के खिलाफ धारा 306 तहत मामला दर्ज कर लिया।
फोटो: मृतक नरिंद्र कुमार की फाईल फोटो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किरती किसान यूनियन ने किसानों की मांगों को लेकर एसडीएम गढ़शंकर के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन 

गढ़शंकर,  25 सितंबर: पंजाब के किसानों की जरूरी मांगों को लेकर किरती किसान यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने के दिए गए आह्वान के तहत आज किरती किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरमेश ढेसी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वो चाहती थी मैं उसका प्राइवेट पार्ट… सुसाइड से पहले अतुल ने खोले पत्नी के काले राज

नई दिल्लीः बेगुलुरू में एआई इंजीनीयर अतुल सुभाष की मौत से पूरे देश में सनसनी फैल गई है। सुभाष की मौत के बाद उनका वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अतुल...
article-image
पंजाब

आप में आए और सोचा था कि सरकार आने के पश्चात ऐसा नहीं होगा ,लेकिन मामला वहीं अटका हुआ, अब भी इस मामले में राजनीति ही हो रही : कुंवर विजय प्रताप

फरीदकोट :   फरीदकोट बेअदबी कांड से जुड़े बेहबल कला व कोटकपूरा गोली कांड में आज अदालत में सुनवाई हुई। अब 5 फरवरी को इस मामले में सुनवाई होगी। कोटकपूरा गोलीकांड में आरोपित सुखबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!