जेबीटी और टीजीटी भर्ती के लिए सीबीटी परीक्षा आयोजित करने की तैयारी में तेज़

by

एएम नाथ : शिमला : हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने लंबे इंतजार के बाद कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के आयोजन के लिए एजेंसी फाइनल कर दी है। आयोग की ओर से अब भर्ती एजेंसी को जेबीटी और टीजीटी भर्ती से संबंधित आवेदन का डाटा सौंपा जाएगा और जल्द ही परीक्षाओं की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू होगी।

सूत्रों के अनुसार, जेबीटी और टीजीटी के 1,537 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। बीते तीन से चार माह से यह भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई थी, लेकिन अब एजेंसी के चयन के बाद इसे आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हो गया है।

भर्ती एजेंसी अब परीक्षा केंद्र तय करने, परीक्षा शेड्यूल तैयार करने और तकनीकी औपचारिकताओं को पूरा करने की दिशा में काम शुरू करेगी। आयोग का कहना है कि सीबीटी के आयोजन से पारदर्शिता और दक्षता दोनों सुनिश्चित होंगी, साथ ही परीक्षार्थियों को परिणाम भी अपेक्षाकृत कम समय में उपलब्ध हो पाएंगे।

आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि एजेंसी के सहयोग से सभी परीक्षाओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा और जल्द ही परीक्षा की तारीखों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

इस बीच, हजारों उम्मीदवार जो कई महीनों से परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए यह खबर राहत लेकर आई है। उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी से उनकी तैयारी और करियर योजनाओं पर असर पड़ रहा था। अब एजेंसी फाइनल होने के बाद उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा समय पर होगी और परिणाम भी शीघ्र जारी किए जाएंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लड़कों में ऊना और लड़कियों में मंडी जिला ने जीती ट्राफी : एसपी ने राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को बांटे ईनाम

रोहित भदसाली।  हमीरपुर 26 अक्तूबर। छात्र और छात्राओं की राज्य स्तरीय अंडर-14 एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में संपन्न हो गई। समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीसे स्कूल चुवाड़ी में व्यवसायिक मार्गदर्शन एवं करियर परामर्श शिविर DC अपूर्व देवगन ने की अध्यक्षता में आयोजित : विद्यार्थियों को सिविल सेवाओं से सबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां की प्रदान

जीवन में उन्नति के लिए लक्ष्य एवं कर्तव्य निष्ठा महत्वपूर्ण एएम नाथ।  चंबा, 19 जनवरी :  चंबा ज़िला प्रशासन के तत्वावधान में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चुवाड़ी...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सत्ता पर काबिज राजनेता महिलाओं को नहीं आने दे रहे आगे: इस बार भी सिर्फ 24 महिला उम्मीदवार उतारे मैदान में

कम वोटों के डर व महिलाओं के घरों से बाहर निकलने की झिझक महिलाओं के चुनावों में लक न आजमाने के मुख्य कारण शिमला। राजनैतिक पार्टियों जीते या पुराने राजनेता चुनावों को महिलाओं के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कंजयाण में 20 को मुख्यमंत्री ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम में सुनेंगे जनसमस्याएं

हमीरपुर 18 जनवरी :   मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 20 जनवरी को भोरंज विधानसभा क्षेत्र का एक दिवसीय दौरा करेंगे और कंजयाण में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस कार्यक्रम से...
Translate »
error: Content is protected !!