ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में लगा विशाल भण्डारा : हजारों भक्तों ने मंदिर में टेका माथा, भंडारे में किया प्रसाद ग्रहण

by
एएम नाथ। चम्बा :  ज्वालामुखी मंदिर लिल्ली, भनोता में रविवार को विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों भक्तों ने मंदिर में माथा टेककर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के प्रधान भब्बू मिंया और सचिव पवन कुमार उर्फ़ पप्पी ने बताया कि हर वर्ष इस मंदिर में समिति और समस्त गाँववासियों के सहयोग से नवरात्रे में जागरण व भंडारे का आयोजन किया जाता है।
परन्तु किसी कारणवश इस वर्ष यह आयोजन नवरात्री मे नहीं हो सका था। जिसके चलते समिति के सदस्यों की सहमति से इस वर्ष रविवार को विशाल भण्डारा का आयोजन किया गया। समिति के सदस्य मनजीत ठाकुर, कमल मिंया, राकेश मिंया और जयशंकर शर्मा ने बताया कि यह मंदिर कई लोगों की कुलदेवी एवं आस्था का केंद्र रहा है। यहाँ आने वाले भक्तों द्वारा सच्चे मन से मांगी गई मन्नत को माँ ज्वालामुखी पूरी करती है। जिसके परिणामस्वरूप भक्त अपनी इच्छानुसार माँ के भवन निर्माण और भंडारे में दान पुण्य करते हैं। कैलास चंद डोगरा ने बताया कि हर वर्ष मंदिर में शांति हवन के बाद ही भंडारे में प्रसाद वितरित किया जाता है। आस पास के गाँव के श्रद्धालू समय समय पर इस मंदिर में मुंडन संस्कार और भंडारे का आयोजन करते रहते हैं। जिससे सारा गांव भक्तिमय रहता है। मंदिर के पुजारी सुभाष ने बताया कि यह मंदिर आस्था का केंद्र है और सभी प्रबुद्ध सज्जन मंदिर के जीर्णोद्धार हेतु समय-समय पर उचित सुझाव देते रहते हैं, जिससे मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक प्रचलित हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

*राज्य चुनाव आयुक्त ने पालमपुर में पंचायती राज की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को अधिकारियों से की बैठक*

एएम नाथ। पालमपुर, 6 जून :  आयुक्त राज्य चुनाव आयोग अनिल कुमार खाची ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह पालमपुर में पंचायती राज व शहरी निकायों की चुनाव प्रक्रिया की व्यवस्थाओं को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निर्वाचन नामावली से संबंधित आपत्ति या आक्षेप 17 अक्तूबर तक करें प्रस्तुत : DC प्रियंका वर्मा

एएम नाथ। नाहन, 14 अक्तूबर। उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए तैयार की जा रही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंखों के सामने बह गए आशियाने और पुल

एएम नाथ। मंडी : कुक्लाह गांव के 9 प्रभावित परिवारों ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपने घर, सामान और जीवन भर की कमाई को बहते देखा। हम तो अपना सामान तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व सीएमओ की अनुमति अनिवार्यः डीसी

ऊना -उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि जिला ऊना में रक्तदान शिविर लगाने से पूर्व स्वास्थ्य विभाग की अनुमति अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ संस्थाएं...
Translate »
error: Content is protected !!