झंडा मार्च : मुख्यमंत्री चन्नी के हल्के चमकौर साहिब में   कर्मचारी – पेंशनरज संयुक्त मोर्चा ने चन्नी पर कर्मचारियों के साथ वायदाखिलाफी करने के आरोप लगते हुए किया झंडा मार्च 

by

मुख्यमंत्री के हल्के में झंडा मार्च का जगह जगह स्वागत
 चमकौर साहिब।  पंजाब यूटी एम्प्लाइज एंड पेंशनर्स सयुंक्त फ्रंट ने पंजाब सरकार दुआरा कर्मचारियों से किए वादे पूरे नहीं करने के आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र में झंडा मार्च निकाला।  सतीश राणा, करम सिंह धनोआ, सुखजीत सिंह, बाज सिंह खैरा,  विक्रम देव सिंह, रविंदर लूथरा, कुलदीप खन्ना और हरजीत सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों ने चमकौर साहिब से फ्लैग मार्च शुरू किया। गांव सलोमाजरा, मुंडियां, दाहिर से गुजरते हुए , गग्गो, गदरम, दुगरी, कोटली, शतपुर, बर्माजरा, धनोरी, गोपालपुरा, कैनोर, सहेरी, मोरिंडा कस्बा और मडोली से गांव घरुआं में से यह मार्च गुजरा। 
     झंडा  मार्च के विभिन्न चरणों में सुखविंदर चहल, मालागर सिंह खमानो, कुलवीर ढिल्लों, कुलवरन सिंह, गुरदीप सिंह, बलदेव सिंह, कुलदीप वालिया, हरप्रीत संधू, धनवंत भट्टल और संगत राम ने संबोधित किया और कहा  चन्नी सरकार ने  निजीकरण को आगे बढ़ाया, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के सिर्फ ड्रामे किए, एक जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग को भी दरकिनार किया,  सरकारी विभागों में  नई भर्ती नही की उल्टा 37 तरह के भत्तों में कटौती कर कर्मचारियों के आर्थिक शोषण किया।  वेतन आयोग के नाम पर केवल कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को ठगा गया,  मानदेय कर्मचारियों को भी न्यूनतम वेतन देने के लिए  कानून नही बनाया ।  घर-घर जाकर रोजगार मुहैया कराने की बजाय पंजाब के युवाओं को नशीले पदार्थों की ओर धकेला गया और विदेश जाने को मजबूर किया गया।  ज्ञात हो कि इससे पहले 11 फरवरी को वित्त मंत्री मनप्रीत बादल के बठिंडा विधानसभा क्षेत्र में और और 17 फरवरी को मुख्यमंत्री  के दूसरे हल्के भदोड़ में भी पंजाब सरकार की वायदाखिलाफी के विरोध में कर्मचारी-पेंशनभोगियों ने  झंडों के साथ मार्च निकाला था। चमकौर साहिब में झंडा मार्च का भी कई गांवों और कस्बों के स्थानीय लोगों ने स्वागत किया।
 इस अवसर पर जगदीश सिंह सराव, सुखविंदर लील, शीशन कुमार, गुरविंदर सिंह शशकोर, संजीव कुमार रोपड़, सुखविंदर सिंह चहल , गुरदीप सिंह वालिया, दर्शन सिंह बेलुमाजरा, बलजिंदर सिंह काजल, रमन अत्री, गुरदीप सिंह वालिया, धर्मिंदर मौजूद थे। 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सैला खुर्द में एचडीएफसी बैंक का एटीएम चोरों ने तोड़ा : नकदी  चोरी करने में रहे नाकाम

गढ़शंकर : सैला खुर्द के बाजार में  एचडीएफसी बैंक के एटीएम को चुराने का अज्ञात चोरों के असफल प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह जब बैंक के अधिकारी और कर्मचारी बैंक में डयुटी...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज ने माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित गुरमति चेतना मार्च सजाया 

गढ़शंकर,  25 दिसम्बर: माता गुजर कौर और साहिबजादों की शहादत को समर्पित शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी की साझेदारी

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और एमफिवेंचर ने “सिस्टम डिज़ाइन में एआई” में विशेषज्ञता के साथ एक अग्रणी बी.टेक. कार्यक्रम शुरू करने के लिए परिवर्तनकारी साझेदारी की है। नौकरी के लिए तैयार स्नातक: एलटीएसयू...
article-image
पंजाब

डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम बना वैज्ञानिक चेतना समारोह

गढ़शंकर : 15 सितंबर: गवर्नमेंट टीचर यूनियन व तर्कशील नेता मा. नरेश कुमार भंमियां के पिता डा. दिलबाग राय नमित शोक समागम स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर में आयोजित किया गया। यह समारोह एक वैज्ञानिक चेतना...
Translate »
error: Content is protected !!