झोटा हत्याकांड: केमिस्ट शॉप तोड़ने के मामले में 1200 अज्ञात युवकों पर केस, मलबे से जुटाए जा रहे सबूत

by

हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगी कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट, आरोपी के मकान गिराने की कार्रवाई का भी देना होगा ब्योरा; अगली सुनवाई 15 दिसंबर को

मानसा। एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर मानसा में पुलिस और जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने मेडिकल स्टोर में तोड़फोड़ के मामले में करीब 1200 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं, बुधवार को अश्विनी कुमार की क्षतिग्रस्त केमिस्ट शॉप का मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। मौके पर जेसीबी मशीन के साथ पुलिस अधिकारी और सीबीआई की टीम पहुंची। जांच एजेंसियों की ओर से घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया की जा रही है।

हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा कार्रवाई का पूरा ब्योरा

झोटा हत्याकांड पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। अदालत ने सरकार को अब तक हुई कार्रवाई का विस्तृत विवरण पेश करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी पूछा है कि यदि मामले में आरोपियों के मकान गिराए गए हैं तो उनकी जानकारी और इस कार्रवाई के लिए अपनाई गई कानूनी प्रक्रिया का पूरा ब्योरा दिया जाए।

मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने स्वतः संज्ञान लेकर दर्ज जनहित याचिका और लाभ सिंह की ओर से दायर संबंधित याचिका पर सुनवाई करते हुए ये निर्देश जारी किए।

याचिकाकर्ताओं ने हत्या के बाद की घटनाओं का उठाया मुद्दा

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से अदालत को बताया गया कि परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या की गई थी। इसके बाद इस मामले से जुड़ी विभिन्न घटनाओं और गतिविधियों को लेकर समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं।

याचिकाकर्ताओं की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता बलतेज सिंह सिद्धू ने अधिवक्ता हिम्मत सिंह सिद्धू, मन्नत खुराना और अर्जुन सिंह के साथ अदालत में पक्ष रखा। मामले की अगली सुनवाई 15 दिसंबर को होगी।

पुलिस ने 15 अक्टूबर को दर्ज किया था मामला

मानसा पुलिस ने मंगलवार को हाईकोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल कर बताया कि केमिस्ट शॉप में तोड़फोड़ के मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ 15 अक्टूबर को ही केस दर्ज कर लिया गया था। पुलिस अब इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

परिवार और एक्शन कमेटी की मंत्रियों के साथ बैठक जारी

इस बीच झोटा के परिवार और एक्शन कमेटी की विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तथा कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां के साथ बैठक जारी है। सूत्रों के अनुसार, कई मांगों पर सहमति बन गई है, लेकिन गिरफ्तार साथियों की रिहाई के मुद्दे पर बातचीत अटकी हुई है।

गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2026 को मानसा में परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद से उनका अंतिम संस्कार नहीं हुआ है। इस मामले में मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार को मुख्य आरोपी बताया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

633 भारतीयों ने 5 साल में विदेशी धरती पर गंवाई जान : सबसे ज्यादा भारतीयों की कनाडा में मौत, संसद में विदेश मंत्रालय ने पेश की रिपोर्ट

नई दिल्ली : विदेश में जान गंवाने वाले छात्रों का मुद्दा भारतीय संसद में भी उठने के बाद विदेश मंत्रालय की ओर से पेश किए गए आंकड़ों ने के मुताबिक महज 5 साल में...
article-image
पंजाब

पुलिस मुकाबले में विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी घायल : एसएसपी मलिक

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : बिसत दोआब नहर के किनारे गांव अजनोहा के पुल के समीप मक्की के खेतों में पुलिस को विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी मुकाबले में हुआ घायल घटना का समाचार सुनते ही...
article-image
Uncategorized , पंजाब

मादक पदार्थ-हवाला गिरोह का भंडाफोड़: 5 गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने मादक पदार्थ हवाला गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है और 46 लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद की...
पंजाब

बाईक स्वार से लूट : तीन अज्ञात लूटेरों खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर: गढ़शंकर पुलिस ने बाईक स्वार से मारपीट करके उसे लूटने वाले तीन बाईक स्वार लूटेरों खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक गढ़शंकर पुलिस पास दिए बयान में जसपाल सिंह निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!