टाहलीवाल में डीजल से भरे टेंकर में लगी भयानक आग, एक की मौत

by
एएम नाथ। ऊना :  जिला ऊना के टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में डीजल से भरे टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते भीषण हादसा घटा ।टाहलीवाल-अमराली मार्ग की गहरी उतराई से अचानक अनियंत्रित हुआ टैंकर पलटने के बाद 50 मीटर दूरी तक रेंगता गया और टाहलीवाल-ललड़ी मुख्य चौक के पास जाकर टैंकर में भरे तेल से ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आने से स्कूटी सवार सुभाष चंद पुत्र भजना राम, निवासी धग, तहसील नंगल जिला रूपनगर पंजाब की मौत हो गई।
वहीं मेन बाजार में पलटने से पहले इस टैंकर ने कुछ वाहनों को भी टक्कर मार कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया। जिन पर सवार आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया है। अग्निकांड की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की स्थानीय टीम के साथ-साथ जिला मुख्यालय और पंजाब के नंगल स्थित फायर स्टेशनों से भी 6 गाड़ियों को बुलाकर कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।
गनीमत यह रही की घटना स्थल पर ड्रेनेज के लिए बनाया एक बड़ा नाला होने के चलते डीजल उसमें बह गया। जिसके चलते दमकल विभाग को भी आग पर काबू पाने में काफी मदद मिली। अन्यथा डीजल को लगी आग के चलते हादसा और भी भयावह हो सकता था।
मामले की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस और प्रशासन की टीमों सहित केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। एक घायल को नाजुक हालत के चलते फौरन पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में जांच शुरू कर दी है मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल ऊना पहुंचाया गया है। घायलों को उपचार दिलाया जा रहा है। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा

देश के लोकतंत्र को बचाना जरूरी : आम लोगों के लिए न्याय की लड़ाई है ये चुनाव – सांसद मनीष तिवारी 

चंडीगढ़, 17 अप्रैल: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने कहा है कि यह चुनाव आम लोगों के लिए न्याय के साथ-साथ देश में लोकतंत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष का कार्यभार संभाला : कांग्रेस सरकार जनहित में निर्णय नहीं लेगी तो हम पूरी ताकत के साथ विरोध करेंगे

शिमला : जयराम ठाकुर ने आज शिमला विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कार्यालय में कार्यभार संभाला। इसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार को...
article-image
पंजाब

अश्वनी शर्मा के पंजाब के कार्यकारी प्रधान बनने तीक्ष्ण सूद के निवास स्थान पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां…बना उत्सव जैसा माहौल :

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा ;):  दो दिवस पूर्व भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा  अश्वनी शर्मा को प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। नियुक्ति की खबर सुनते ही सभी कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल में कुपोषित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

 उपायुक्त बिलासपुर ने वितरित किए पोषण किट रोहित भदसाली। बिलासपुर, 25 अक्टूबर :  राष्ट्रीय पोषण अभियान के अंतर्गत, जिला प्रशासन बिलासपुर, रेडक्रॉस सोसायटी और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्रीय...
Translate »
error: Content is protected !!