टिप्पर माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी : बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में किया रोष प्रदर्शन

by

मृतक राजरानी के परिजनों को इंसाफ दिलाने और इलाके की मांगों को लेकर धरना दिया
गढ़शंकर। बीते दिनों अड्डा झुंगियां में गांव भवानीपुर की महिला राजरानी की टिप्पर के नीचे आने से दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। मृतक राजरानी के परिजनों को इंसाफ दिलाने तथा इलाके की मांगों को लेकर बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी के नेतृत्व में इलाके के लोगों द्वारा अड्डा झुंगियां में लगभग 3 घंटे धरना देकर पंजाब सरकार तथा टिप्पर माफिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस अवसर पर बीत बलाई कमेटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह बैंस ने पंजाब सरकार तथा प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मृतक राजरानी की मौत के जिम्मेदार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाए तथा पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए। इसके अलावा गढ़शंकर से कोकोवाल मजारी सड़क की बदतर हालत को देखते हुए दिन के समय सड़क पर टिप्पर चलने पर पूर्ण पाबंदी लगाई जाए और सड़क की जल्द रिपेयर की जाए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीत भलाई कमेटी और लोक बचाओ पिंड बचाओ संघर्ष कमेटी की 9 अप्रैल को होने वाली संयुक्त मीटिंग के बाद अगले एक्शन का ऐलान किया जाएगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह बैंस के अलावा सूबेदार अशोक कुमार, सरपंच रमेश लाल, नरेंद्र सोनी, सतीश राणा, रामजी दास चौहान,तीर्थ सिंह मान, गरीबदास बीटन, जगदेव मनसोवाल, हरभजन सिंह, जोगराज सोढ़ी तथा कुलभूषण कुमार आदि ने संबोधित किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ मुख्यमंत्री खट्टर का पुतला फूंका

गढ़शंकर, 11 फरवरी : गढ़शंकर की विभिन्न जत्थेबंदियों द्वारा मजदूर नेता नौदीप कौर को हरियाणा पुलिस द्वरा गिरफ्तार कर शारीरिक शोषण करने के खिलाफ आज स्थानीय नंगल चौक में हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर का...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन , डिप्टी सपीकर के ओएसडी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर l परमिंदर सिंह झोटे हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर परमिंदर सिंह झोटे एक्शन कमेटी के आह्वान पर विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने विधानसभा के डिप्टी सपीकर के कार्यालय के सामने विरोध...
article-image
पंजाब

सुनील जाखड़ के पंजाब अध्यक्ष बनने से पंजाब में भाजपा होगी मजबूत : लवली खन्ना

गढ़शंकर : भाजपा हाईकमान दुारा भाजपा की पंजाब ईकाई का सुनील जाखड़ को अध्यक्ष बनाए जाने पर खुशी प्रकट करते हुए भाजपा के बरिष्ठ नेता सुनील कुमार उर्फ लवली खन्ना ने नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील...
Translate »
error: Content is protected !!