टॉल फ्री नंबर 1930 पर करें साईबर अपराधों की शिकायत : वेबपोर्टल पर भी दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत

by
हमीरपुर में भी मनाया गया सुरक्षित इंटरनेट दिवस
एएम नाथ।  हमीरपुर 12 फरवरी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस के उपलक्ष्य पर मंगलवार को यहां डीआरडीए के हॉल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला में अधिकारियों और कर्मचारियों को इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
May be an image of 7 people, people studying and text
इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि हर वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य इंटरनेट के सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग को बढ़ावा देने और विशेषकर बच्चों तथा वरिष्ठ नागरिकों को इसके प्रति जागरुक करना है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में साईबर अपराध एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुके हैं।
May be an image of 14 people, people studying and text इनसे बचने के लिए प्रत्येक नागरिक को जागरुक रहना चाहिए। साईबर अपराध से निपटने के लिए कड़े प्रबंध किए गए हैं। साईबर अपराधों के शिकार लोगों को तुरंत टॉल फ्री नंबर 1930 पर शिकायत करनी चाहिए। इसके अलावा वेबपोर्टल साईबरक्राइम.जीओवी.इन या संचारसाथी.जीओवी.इन पर भी शिकायत की जा सकती है।
इस अवसर पर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग गुप्ता ने सुरक्षित इंटरनेट दिवस के महत्व और साईबर अपराधों से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यशाला में उपायुक्त कार्यालय की विभिन्न शाखाओं और अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सिकंदर कुमार को ईलाज के लिए 1.40 लाख का तो गुरबख्शी देवी को 1.50 लाख का चैक प्रोफेसर राम कुमार ने सौंपा

हरोली। हिमाचल प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने गाँव सेंसोवाल के सिकंदर कुमार उर्फ पम्मू को इलाज के लिए एक लाख पच्चीस हजार की राशि का चेक मुख्यमंत्री राहत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1170 टीजीटी, 1762 जेबीटी, 37 प्रवक्ता (पीडब्ल्यूडी), 69 सी.एंड.वी तथा 6292 एनटीटी शिक्षक के पदों को भरने की प्रक्रिया जारी :

एएम नाथ। शिमला : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभाग की विभिन्न पहलों और शैक्षिक योजनाओं की प्रगति की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स बिलासपुर देश को किया समर्पित : 140 करोड़ रुपये के हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन ,350 करोड़ के मेडिकल डिवाइस पार्क और 1692 करोड़ के पिंजौर-नालागढ़ हाईवे की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने 3653 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के उदघाटन-शिलान्यास के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया कोरोना महामारी की चुनौतियों के बावजूद रिकॉर्ड समय में बना एम्स: जगत प्रकाश नड्डा बिलासपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शीतकालीन सत्र : सत्तापक्ष का पलटवार -विपक्ष ने भ्रष्टाचार पर घेरी सुक्खू सरकार

एएम नाथ। धर्मशाला , 19 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र में विपक्षी दल भाजपा के लाए गए काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा के दूसरे दिन गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष के...
Translate »
error: Content is protected !!