कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा बनीं नगर पंचायत अर्की की अध्यक्ष, भाजपा समर्थित वीना ठाकुर उपाध्यक्ष निर्वाचित

by

मतों की बराबरी के बाद पर्ची से हुआ फैसला, लगभग दो माह बाद मिली नगर पंचायत को नई नेतृत्व टीम

योगेश चौहान। अर्की :- नगर पंचायत अर्की को करीब दो माह बाद नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल गया। मंगलवार को उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के सभागार में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में नगर पंचायत के सभी पार्षद उपस्थित रहे, जबकि स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने भी मतदान में भाग लेते हुए अपना वोट डाला।
निर्वाचन अधिकारी एवं तहसीलदार विपिन वर्मा की देखरेख में उपायुक्त के निर्देशानुसार चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई। कांग्रेस की ओर से सीमा शर्मा को अध्यक्ष व प्रदीप कुमार को उपाध्यक्ष का उम्मीदवार बनाया गया था,जबकि भाजपा की ओर से रंजना कालिया अध्यक्ष व वीना ठाकुर उपाध्यक्ष की उम्मीदवार थी। चुनाव प्रक्रिया में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों के लिए मतदान में दोनों पक्षों को चार-चार मत प्राप्त हुए, जिसके चलते परिणाम बराबरी पर रहा। इसके बाद हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम के प्रावधानों के तहत लॉटरी (पर्ची) के माध्यम से विजेता का निर्णय किया गया।
लॉटरी में कांग्रेस समर्थित सीमा शर्मा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुईं, जबकि भाजपा समर्थित वीना ठाकुर उपाध्यक्ष चुनी गईं। उल्लेखनीय है कि सोमवार को कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर मंगलवार को आयोजित किया गया था।
निर्वाचन अधिकारी विपिन वर्मा ने बताया कि दोनों पदों पर मत बराबर होने के कारण नियमानुसार पर्ची के माध्यम से निर्णय लिया गया और पूरी चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई।
दिलचस्प संयोग यह रहा कि मंगलवार को सीमा शर्मा का जन्मदिन भी था। ऐसे में जन्मदिन के अवसर पर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना उनके लिए यादगार पल बन गया।
जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष सीमा शर्मा और उपाध्यक्ष वीना ठाकुर ने अपने-अपने नेतृत्व, पार्षदों तथा समर्थकों का आभार व्यक्त किया। दोनों ने नगर पंचायत के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी पार्षदों के सहयोग से विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का भरोसा दिलाया।
बता दे कि सीमा शर्मा व वीना ठाकुर पूर्व में नगर पंचायत अर्की में बतौर अध्यक्ष कार्य कर चुकी है। जिससे चलते स्थानीय लोग उनके अनुभव को देखते हुए अर्की नगर पंचायत में सर्वागीण विकास की उम्मीद जता रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री हर बच्चे की बेहतरीन शिक्षा के लिए कर रहे हैं प्रावधान: राम चंद्र पठानिया

राम चंद्र पठानिया ने मुंडखर में किया छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 प्रतियोगिता का उदघाटन एएम नाथ । भोरंज 27 अगस्त। छात्रों की जिला स्तरीय अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारी- 31 मार्च को ही नियमित होंगे : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि 31 मार्च को ही दो वर्ष का अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले नियमित होंगे। विधायक डॉ. जनकराज, लोकेंद्र कुमार, कुमारी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी, तीन की मौत दो घायल

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल प्रदेश के चुराह उपमंडल में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार बैरागढ़–देवीकोठी–टेपा मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

4 करोड़ से ज्यादा नकद, 313 किलो चांदी और 6 किलो सोना जब्त : धन कुबेर निकला दिल्ली का ट्रैवल एजेंट

नई दिल्ली : ईडी की छापेमारी में दिल्ली के एक ट्रैवल एजेंट से भारी बरामदगी हुई है। ईडी ने उसके परिसर से 4 करोड़ से ज्यादा की नकदी, 313 किलो चांदी और 6 किलो...
Translate »
error: Content is protected !!