चम्बा में क्रेच कार्यकर्ता व सहायिका के 21 पदों पर भर्ती, 4 अगस्त तक आवेदन

by

बाल विकास परियोजना चम्बा में 12 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

क्रेच कार्यकर्ता को ₹5500 और सहायिका को ₹3000 मानदेय, आवेदन प्रक्रिया शुरू

एएम नाथ। चम्बा : बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल विकास परियोजना चम्बा के अंतर्गत क्रेच कार्यकर्ता के 8 व क्रेच सहायिकाओं के 13 रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक पात्र महिला उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित हैं। इच्छुक अभ्यार्थी समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित अपने आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के कार्यालय में 4 अगस्त सायं 5 बजे तक कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के पश्चात आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्रेच कार्यकर्ता के पद जुलाखड़ी वार्ड के उप्पर जुलाखड़ी और लोअर जुलाखड़ी क्रेच केंद्रों, सुल्तानपुर के माई का बाग, द्रमण के द्रमण क्रेच केंद्र, सरोल के सुल्तानपुर, कियानी के कियानी क्रेच केंद्र, साहो पधर के दियुल और हरदासपुर के मुचयाडी क्रेच केंद्र में वहीं क्रेच सहायिका के पद जनसाली के खरुडा, प्रोथा के धनग्रां (ओथल), सुल्तानपुर के माई का बाग, द्रमण के द्रमण क्रेच केंद्र, सुल्तानपुर वार्ड के सुल्तानपुर क्रेच केंद्र, कियानी पंचायत के कियानी क्रेच केंद्र, झुलाडा के भटका, प्रोथा के भेला (दलेला), मुगला के मुगला-1, जुलाखड़ी के लोअर जुलाखड़ी, हरदासपुर के मुचयाड़ी (हरदासपुर-2), हरदासपुर के मुगला-2 (हरदासपुर-1) और सरोल पंचायत के सिद्धपुरा क्रेच केंद्रों में भरे जाने हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि उक्त क्रेच केंद्रों में रिक्त कार्यकर्त्ता व सहायिकाओं के पदों हेतू साक्षात्कार 12 अगस्त को प्रातः 10 बजे से बाल विकास परियोजना अधिकारी चम्बा के कार्यालय में आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्रेच कार्यकर्ता को 5500 रूपये तथा सहायिका को 3 हजार रूपये का मानदेय प्रतिमाह कि दर से प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित पदों के लिए केवल वही महिला अभ्यार्थी पात्र होंगी, जो संबंधित क्रेच केंद्र के फीडर एरिया की सामान्य निवासी हों। क्रेच कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता बारहवीं उत्तीर्ण तथा क्रेच सहायिका पद के लिए दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
उन्होंने बताया कि अभ्यार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आय प्रमाण पत्र तहसीलदार, नायब तहसीलदार अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी एवं हस्ताक्षरित होना आवश्यक है।
चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक योग्यता, कार्य अनुभव, आंगनबाड़ी हैल्पर, स्पेशेलाइजड एडाप्शन एजेंसी में आया, सीसीआई में आया या सरकारी प्री प्राइमरी स्कूल में आया के तौर पर अनुभव , अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनाथ, परित्यक्त एवं सरेंडर महिला, विधवा, तलाकशुदा, बेसहारा महिला,ऐसी विवाहित महिलाएं जिनके पति पिछले 7 सालों सी लापता हैं और ऐसी महिलाएं जिन्हे उनके पतियों छोड़ दिया है और जो अपने माता पिता के साथ रह रहीं हों, राज्य गृह/बालिका आश्रम में रहने वाली महिलाओं तथा निर्धारित शर्तों के अनुसार दो बेटियों वाले परिवारों को नियमानुसार अतिरिक्त अंक प्रदान किए जाएंगे। अंतिम चयन कुल 25 अंकों के आधार पर किया जाएगा, जिसमें साक्षात्कार के लिए अधिकतम 3 अंक निर्धारित हैं।
इच्छुक अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र के साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नवीनतम प्रति तथा अन्य आवश्यक प्रमाण पत्रों की सत्यापित प्रतियां निर्धारित कार्यालय में जमा करनी होंगी। साक्षात्कार के समय सभी मूल प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्रेच/ आंगनबाड़ी केन्द्र, वृत्त पर्यवेक्षक कार्यालय अथवा बाल विकास परियोजना अधिकारी, चम्बा के कार्यालय से 01899-292720 दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

टीजीटी भर्ती हेतु रोजगार कार्यालयों में 8 नवम्बर से पूर्व करें पंजीकरण

धर्मशाला, 4 नवम्बर। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी आकाश राणा ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा टेट पास टीजीटी आर्ट्स, मेडिकल, नॉन मेडिकल तथा जेबीटी की बैचवाइज आधार पर रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने पात्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण*

9 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक एटीएस, वाहन फिटनेस जांच होगी तेज और पारदर्शी, स्वचलित परीक्षण स्टेशन बनेगा रोजगार का नया केंद्र, युवाओं को मिलेगा घरद्वार रोजगार: केवल सिंह पठानियां* *उपमुख्य सचेतक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर की सेवाएं समाप्त करने के विरोध में कल सामूहिक अवकाश पर रहेगी IGMC की RDA

हिमाचल चिकित्सा अधिकारी संघ ने भविष्य की कार्ययोजना पर लिया निर्णय डॉ. राघव के विरुद्ध जारी बर्खास्तगी आदेश को तत्काल रद्द किया जाए : डॉ. सोहिल कहा, आईजीएमसी की घटना से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हिमाचल प्रदेश

50 लाख रुपये रिश्वत देते पूर्व मंत्री रंगे हाथ गिरफ्तार : पूर्व मंत्री सूंदर शाम अरोड़ा ग्रिफ्तार

चंड़ीगढ़ विजिलेंस ब्यूरो की जांच का सामना कर रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा को विजिलेंस टीम ने जीरकपुर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मुताबिक पूर्व मंत्री अरोड़ा को वविजिलेंस के एआइजी...
Translate »
error: Content is protected !!