ट्रैक्टर से गिरने प्रवासी मजदूर की मौत 

by
गढ़शंकर, 3 फरवरी: गत रात्रि ट्रैक्टर से गिरने पर एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। मृतक के भाई नीटू पुत्र कंवरपाल निवासी गांव खांजापुर तहसील व जिला मुजफ्फरपुर, उत्तर प्रदेश, हाल वासी गांव पदराना थाना गढ़शंकर ने पुलिस को दिये बयानों में बताया कि उसका बड़ा भाई सोनू (31) अपनी पत्नी के साथ पोसी के एक ईंटों के भट्ठे पर काम करता था। 2 फरवरी को वह और उसका भाई ईंटें उतार कर गढ़शंकर से गांव पोसी को वापस जा रहे थे। दोनों भाई ट्रैक्टर के पीछे मडगार्ड पर बैठे थे। जब अड्डा गोलियों के पास पहुंचे तो अचानक ट्रैक्टर के उछलने से उसके भाई का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गया। जिसके नाक से खून बहने लगा और वह बेहोश हो गया। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए सिविलअस्पताल गढ़शंकर ले जाया गया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नीटू के बयानों के आधार पर पुलिस ने 174 की कार्यवाही करते हुए शव वारिसों को सौंप दिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

50 अंगूठी दहेज मांग रहा था दरोगा :सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने वाले बंगरा चौकी इंचार्ज दरोगा का ऑडियो वायरल

झंसी में विवाद को लेकर सर्विस रिवॉल्वर से पत्नी को गोली मारने वाले बंगरा चौकी प्रभारी शशांक मिश्रा का ऑडियो वायरल हुआ है। ऑडियो में शशांक 50 अंगूठी मांगने की बात बोल रहे। यही...
article-image
पंजाब

ट्रैक्टर मार्च : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान संगठनों ने ट्रैक्टर मार्च निकाला

गढ़शंकर 27 जनवरी :  संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर किसानों की मांगों को लेकर ट्रैक्टर मार्च के आह्वान के संबंध में कुल हिंद किसान सभा, कीर्ति किसान सभा, शेरे पंजाब...
पंजाब

बाइक सवार से तीस ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने संदेह होने पर बाइक सवार की तलाशी ली तो उसके पास से 30 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। गढ़शंकर पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार...
article-image
पंजाब

कांग्रेस  सरकार समय सिवल अस्पताल गढ़शंकर में शुरू किया ब्लड बैंक आप सरकार ने बंद कर लोगो के साथ किया धोखा : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर l  सिवल अस्पताल गढ़शंकर में कांग्रेस सरकार के दौरान ब्लड बैंक स्थापित किया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के आने के बाद ब्लड बैंक बैंड5 कर गढ़शंकर इलाके के लोगों के...
Translate »
error: Content is protected !!