ठेकेदार कुलभूषण शोरी के नेतृत्व में लंगर समिति ने डीएसपी नरिंदर सिंह औजला से मुलाकात की

by

गढ़शंकर : श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर द्वारा क्षेत्र की संगत के सहयोग से श्री अमरनाथ की यात्रा सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर जाने वाली संगत तथा सामान्य लोगों के लिए लगाया जाने वाला वार्षिक 10वां विशाल भंडारा 27 जून से स्थानीय होशियारपुर मार्ग पर पनसप के गोदाम के समीप शुरू हो रहा है। पूरी लंगर समिति के पदाधिकारियों व सेवकों द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में लंगर समिति के चेयरमैन कुलभूषण शोरी की अध्यक्षता में लंगर समिति के सदस्यों ने आज डीएसपी नरिंदर सिंह औजला से मुलाकात कर 27 जून से लगने वाले लंगर के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर डीएसपी नरिंदर सिंह औजला ने लंगर समिति को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। यहां यह उल्लेखनीय है कि यह भंडारा लंगर समिति द्वारा प्रतिवर्ष लगभग सवा माह तक लगातार 24 घंटे चलाया जाता है, जिसमें हजारों की संख्या में संगत लंगर से ग्रहण करती है। इस अवसर पर अजय अग्निहोत्री, हरपाल सिंह और विनय शर्मा आदि उपस्थित थे।
फोटो
डीएसपी गढ़शंकर से भेंट करते श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट गढ़शंकर के पदाधिकारी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ड्रोन से पाकिस्तान से आता था तुर्किये व चीन निर्मित हथियारों का जखीरा : दिल्ली के कुख्यात गिरोहों तक पहुंचती सप्लाई

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आइएसआई समर्थित एक अंतरराष्ट्रीय हथियार सिंडिकेट से जुड़े एक मॉड्यूल के चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह सिंडिकेट पाकिस्तान से ड्रोन...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी की खुशियां मातम में बदली – मौत का डांसः डेढ़ मिनट डांस करने के बाद स्टेज पर गिरी, फिर नहीं उठी

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा में शादी कार्यक्रम में एक युवती डांस करते करते स्टेज पर ही गिर गई फिर नहीं उठ सकी। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित...
article-image
पंजाब

बच्चे को प्रिंसिपल ने थप्पड़ मारे बाल खींचे : शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने मामले का लिया संज्ञान

होशियारपुर:  गांव बड्डो में एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा...
पंजाब

कटारूचक्क व आप की मान सरकार की परेशानी बढ़ सकती : गवर्नर बीएल पुरोहित इस संबंध में चीफ जस्टिस को पत्र लिख सकते

चंडीगढ़ : मुख्‍यमंत्री भगवंत मान को कटारूचक्क के खिलाफ कार्रवाई बारे दो बार सिफारिश भी कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विपक्षी दल के नेताओं द्वारा भी मामले...
Translate »
error: Content is protected !!