*डढम्ब स्कूल में तीन नए कमरों का शिलान्यास : 100 कमरों के निर्माण पर 9.50 करोड़ खर्च होंगे – केवल पठानिया*

by
एएम नाथ। शाहपुर,12 जुलाई :  शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने राजकीय उच्च पाठशाला डढम्ब में 30 लाख रुपए की लागत से बनने वाले तीन अतिरिक्त कमरों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिला कांगड़ा के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगभग 100 नए कमरों का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर 9.50 करोड़ रुपए की राशि व्यय की जाएगी। यह निर्माण कार्य बीएसएनएल द्वारा किया जा रहा है।
उक्त जानकारी देते हुए केवल पठानिया ने बताया कि प्रदेश सरकार स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। डढम्ब स्कूल में बनने वाले नए कक्ष आगामी चार से पांच महीनों में तैयार कर छात्रों को समर्पित कर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने बच्चों के हित में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। प्रदेश के लगभग छह लाख विद्यार्थियों को शीघ्र ही पेयजल के लिए स्टेनलेस स्टील की बोतलें वितरित की जाएंगी।
पर्यावरण संरक्षण पर बल देते हुए केवल पठानिया ने कहा कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है, और इसके लिए अधिक से अधिक पौधारोपण आवश्यक है। उन्होंने एटीसी शाहपुर द्वारा जल संरक्षण एवं पौधारोपण जैसे विषयों पर चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की और प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को सम्मानित किया।
उन्होंने शिव फ्रेंड्स क्लब धनोटू के युवाओं द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 50 हजार रुपए की व्यक्तिगत प्रोत्साहन राशि भी भेंट की। साथ ही, शिक्षकों से आह्वान किया कि वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग करें और बच्चों को इसकी जानकारी देकर उन्हें प्रतिस्पर्धी युग के लिए तैयार करें।
इस अवसर पर उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर निपटारा करते हुए शेष को संबंधित विभागों को त्वरित करवाई हेतु भेज दिया ।
कार्यक्रम में स्कूल के मुख्याध्यापक श्री जयंत कुमार ने मुख्यातिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया और विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों के लिए केवल पठानिया का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर मुख्यातिथि को स्कूल स्टाफ द्वारा शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं। एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी सुनंदा पठानिया ने श्री पठानिया को एक बर्ड बॉक्स भेंट किया।
इस कार्यक्रम में उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अजय समयाल, डीएफओ दिनेश शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, अधिशासी अभियंता जलशक्ति अमित डोगरा, विद्युत विभाग के अमित शर्मा, बीएसएनएल के सतपाल, तहसीलदार शाहपुर दीक्षांत ठाकुर, एसएचओ करतार सिंह, एचआरटीसी बीओडी के निदेशक विवेक, आरओ सुमित शर्मा, बीईईओ मिंटो देवी,विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, शशि मेहता, हुकुम सिंह,विक्की, रीना ,संजय,एसएमसी प्रधान सुमिता एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रतिभा सिंह और सुक्खू समर्थकों ने आपने नेता के पक्ष में मुख्यमंत्री बनने के नारे जमकर लगाए

शिमला : हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाने के नारे को राजधानी शिमला में खूब नारे लगाए । चौड़ा मैदान में चुनाव पर्यवेक्षकों की गाड़ियों के आगे खड़े होकर प्रतिभा सिंह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षय रोगियों को निशुल्क मिलेगा पौष्टिक आहार : केंद्रीय भंडारण निगम ने नि-क्षय मित्र बनकर क्षय रोगियों को लिया गोद

टीबी रोग मुक्त चंबा के लक्ष्य को हासिल करने में मिलेगी गति हिमाचल प्रदेश में सभी क्षय रोगियों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने वाला पहला ज़िला बना चंबा एएम नाथ। चम्बा :  चंबा ज़िला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली का बिल : बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा – सीएम द्वारा सब्सिडी छोड़ने के बाद आया यह बिल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद सुरेश कश्यप ने की केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित एएम नाथ। शिमला :  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक बचत भवन में सोमवार को आयोजित की गई। इस बैठक की...
Translate »
error: Content is protected !!