मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित होने वाली कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को दीं शुभकानाएं

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जापान के ओसाका में 15 से 23 जुलाई, 2025 तक आयोजित होने वाली शिटोकाई गोजू-रियू कराटे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय भारतीय दल को अपने अधिकारिक आवास ओक ओवर से आज यहां रवाना किया। भारतीय दल को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाड़ियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करना समस्त देशवासियों और खिलाड़ियों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने इन खिलाड़ियों के परिश्रम की सराहना करते हुए उनके बेहतर प्रदर्शन और जीत की कामना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेल और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में अनेक पहल की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की है ताकि वे और अधिक मेहनत कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित हों।
May be an image of 8 people, dais and text
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऑलम्पिक, पैरालिम्पक और शीतकालीन ऑलम्पिक में स्वर्ण पदक जीतने पर पुरस्कार राशि को 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 2 करोड़ से बढ़ाकर 3 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं के लिए एक करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये किया है। इसी प्रकार एशियन गेम्स और पैरा-एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक विजेताओं को दी जा रही पुरस्कार राशि को 50 लाख से बढ़ाकर 4 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं को 30 लाख से बढ़ाकर 2.5 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 20 लाख से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये किया है।
उन्होंने युवाओं को जीवन में खेलों और अनुशासन को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा दी जा सके और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखा जा सके।
 कराटे प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले 20 सदस्यीय दल में 11 खिलाड़ी जिला शिमला के बाघी स्थित रूट्स कंट्री स्कूल से हैं तथा शेष खिलाड़ी हिमाचल सहित देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से हैं। इस प्रतियोगिता में भारतीय टीम पांच वर्षों के अंतराल के बाद भाग ले रही है। खिलाड़ियों सहित टीम के हेड कोच सैन्सी अनिल कुमार जिश्टा और सहायक कोच सैन्सी हरि तमंग भी जापान जा रहे हैं। इस अवसर पर रूट्स कंट्री स्कूल के संस्थापक सुनील रोहटा भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पीजीआई सैटेलाईट सेंटर के निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि पीजीआई सैटेलाईट सेंटर में क्षेत्रवासियों को ओपीडी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके – अनुराग सिंह ठाकुर

निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें विभिन्न विकासात्मक कार्य ऊना, 17 जुलाई – केंद्र सरकार द्वारा जिला के लिए स्वीकृत की गई विभिन्न परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी तालमेल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल वजट में दूध पर एमएसपी पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का धन्यवाद :जरनैल सनोली

ऊना : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल दूध उत्पादकों को बड़ी राहत दी है । यह वात भारतीय किसान युनियन के जिला ऊना अध्यक्ष जरनैल सनोली ने कही उन्होंने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के मशहूर गायक राजवीर जवंदा का निधन : संगीत जगत में शोक की लहर

मोहाली । पंजाब के प्रसिद्ध गायक राजवीर जवंदा का निधन बुधवार को फोर्टिस अस्पताल में हो गया। इस दुखद समाचार ने पूरे देश, विशेषकर पंजाब में शोक की लहर पैदा कर दी है। उनके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त ने हरदासपुर, मुगला व करियां में जल निकासी व्यवस्था में सुधार के दिए निर्देश

एनएचएआई एवं संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक एएम नाथ। चंबा :  उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग-154ए के तहत मोहल्ला हरदासपुर, मुगला तथा करियां इत्यादि स्थानों पर जल निकासी...
Translate »
error: Content is protected !!