डाके की योजना बनाता 5 सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार दो कारें व जानलेवा हथियार बरामद

by

लुधियाना :  क्राइम ब्रांच-2 की विशेष टीम ने तेजधार हथियारों से लैस होकर डाका डालने की योजना बना रहे 5 मैंबरी गिरोह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव दुगरी के रहने वाले सुखदेव सिंह, सिकंदर सिंह, भीमा सिंह, मनमोहन सिंह तथा कनेच रोड साहनेवाल के निवासी जगजीत सिंह के रुप में हुई है।
जांच अधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी इलाके में गश्त कर रही थी, इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी व्यक्ति महेन्द्रा बलेरो जीप व इंडिका विस्टा में सवार होकर गांव नंदपुर के एक खाली प्लाट में बैठ कर डाके की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस ने दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से दो कारें, दो दात, दो राड तथा एक सब्बल बरामद किया गया। आरोपियों से पुलिस को अन्य सुराग मिलने की उम्मीद है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

लड़की को नशीले पाउडर का बनाया आदी : घोड़ों का इंजेक्शन देकर करता रहा रेप

कानपुर में जिम ट्रेनर द्वारा की गई एकता गुप्ता नामक महिला की हत्या के बाद एक और जिम ट्रेनर का कारनामा सामने आया है. बता दें कि इस घटना में अर्जुन सिंह नामक जिम...
article-image
दिल्ली , पंजाब

दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले दिल्ली पुलिस ने 1 ग्रिफ्तार

नई दिल्ली : पंजाब और हरियाणा में तलाशी के बाद, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने सितंबर में आईएसबीटी फ्लाईओवर की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिखे जाने के मामले में लगभग 35 साल की...
article-image
पंजाब

पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट के मौके पर सीएम चन्नी द्वारा की गई घोषणाओं का पवन दीवान ने किया स्वागत

औद्योगिक प्रगति के लिए मील का पत्थर साबित होंगे लुधियाना: पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने आज लुधियाना में पंजाब इन्वेस्टमेंट समिट में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा की गई...
article-image
पंजाब

तीन स्वर्ण पदक जीतकर धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते – 2024 में जर्मनी में होने वाली पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन

गढ़शंकर, 6 जनवरी: गढ़शंकर के सैला खुर्द के 24 वर्षीय युवक धीरज बेदी ने थाईलैंड के पताया शहर में वर्ल्ड रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में 3 स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम देश-विदेश में रोशन...
Translate »
error: Content is protected !!