डिप्टी स्पीकर रौढ़ी ने ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंर्तगत लगाए कैंपों का लिया जायजा : कहा, पंजाब सरकार आम जनता की हर समस्या का समाधान करने के लिए वचनबद्ध

by
गढ़शंकर , 06 फरवरी:
डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौढ़ी ने आज गढ़शंकर ‘आप दी सरकार आप दे दुआर’ के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर लगाए गए कैंपों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का उद्देश्य लोगों के घरों के नजदीक उनको सरकारी सेवाएं मुहैया करवाना है, जिसके लिए पंजाब सरकार पहले दिन से ही प्रयत्नशील है। उन्होंने इस दौरान लोगों की पंजाब सरकार की विभिन्न जन कल्याण योजनाओं से भी परिचित करवाया।
गढ़शंकर के वार्ड नंबर 1 व गांव बहमियां में लगे कैंपों में पहुंच कर डिप्टी स्पीकर ने कहा कि इन कैंपों के प्रति जहां लोगों में कैंपों के प्रति काफी उत्साह है और वे बढ़ चढ़ कर इन कैंपों में आकर अपनी समस्याओं का समाधान करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी कैंपों में विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तैनात है और लोगों की समस्याओं को बड़े ही ध्यान से सुनकर उनका योग्य हल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा करने के उद्देश्य से 6 फरवरी से रोजाना यह कैंप शुरु किए गओ हैं। उन्होंने कहा कि इन कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घरों के नजदीक व एक छत के नीते पंजाब सरकार की ओर से जारी जन कल्याण स्कीमों का लाभ पहुंचाना व नागरिकों की मुश्किलों को सुनकर जल्द निपटारे को यकीनी बनाना है। उन्होंने गढ़शंकर वासियों को अपील करते हुए कहा कि यह कैंप अलग-अलग स्थानों पर रोजाना लगेंगे और लोग ज्यादा से ज्यादा इन कैंपों का लाभ उठाएं। इस मौके पर उनके साथ अलग-अलग विभागों के अधिकारी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पिस्टल की नोक पर : रास्ते में रोक कर 30 हजार रुपये लूटे

गढ़शंकर :रास्ते में कार को घेर कर हथियार की नोक पर नकदी छीन कर फरार होने के मामले में गढ़शंकर पुलिस ने तीन अज्ञात व्यक्तियों पर पर्चा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता पवनप्रीत सिंह पुत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे बेटे को ड्रग्स की लत थी : आरोपों पर पूर्व DGP मोहम्मद मुस्तफा ने दिया जवाब

पंचकूला :  पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा ने बेटे अकील अख्तर की मौत के बाद पहली बार मीडिया के सामने आकर चुप्पी तोड़ी है। सहारनपुर के अपने पैतृक गांव हरडा खेड़ी में...
article-image
पंजाब

शिक्षा मंत्री ने अंटी में किया पंचायत भवन का लोकार्पण : पंचायत स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत

एएम नाथ। जुब्बल : शिक्षा मंत्री आज अपने गृह क्षेत्र जुब्बल के प्रवास पर थे जहाँ उन्होंने उप तहसील सरस्वती नगर के अंतर्गत अंटी में 26 लाख रुपए से निर्मित पंचायत भवन (दूसरी मंज़िल)...
article-image
पंजाब

6 एसएसपी सहित 30 आईपीएस व 3 पीपीएस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

चंडीगढ़। पंजाब सरकार की ओर से पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए पंजाब भर के 6 एसएसपी सहित कुल 30 आईपीएस और 3 पीपीएस अधिकारियों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!