डिब्रूगढ़ जेल में बंद अमृतपाल सिंह की नई पार्टी के नाम का ऐलान : नई पार्टी का नाम होगा शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब

by
डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तानी समर्थक श्री खडूर साहिब से निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह और फरीदकोट संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर दी है।शनिवार को सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने ऐलान किया कि उनकी इस नई पार्टी का नाम शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब होगा, जिसकी औपचारिक घोषणा 14 जनवरी को मुक्तसर के माघी मेले में होने वाले पंथ बचाओ-पंजाब बचाओ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजाब को बचाने के लिए एक नई राजनीतिक पार्टी का गठन जरूरी था। श्री खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह खालसा और उनके परिवार के सहयोग से इस नई राजनीतिक पार्टी के जरिए पंजाब को बचाने का प्रयास किया जाएगा।
सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने कहा कि उनकी नई पार्टी शिरोमणि अकाली दल आनंदपुर साहिब में पंजाब के पंथक सोच और अच्छे चरित्र वाले लोग शामिल होंगे, जो पंजाब को बचाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी राज्य को अधिक अधिकारों की राजनीतिक तौर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस नई पार्टी का उद्देश्य पंजाब के लोगों को एक और विकल्प देना है। अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह का कहना है कि पंजाब नशे के दलदल में धंस रहा है, धर्म परिवर्तन हो रहा है, किसानों के मुद्दे हैं और बंदी सिखों की रिहाई का मामला भी है। इन सभी मुद्दों को हम हल कराएंगे।
पंजाब में सियासी हलचल तेज :  अमृतपाल गुट की नई पार्टी की घोषणा के बाद से पंजाब की सियासी क्षेत्र में हलचल पैदा हो गई हैं। पिछले साल लोकसभा चुनाव के दौरान अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साहिब सीट से बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। उस दौरान अमृतपाल ने खडूर साहिब सीट से 404,430 वोट हासिल किए थे। अमृतपाल ने कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा से 197,120 मतों से चुनाव जीता था। यह पंजाब की लोकसभा सीटों में किसी भी उम्मीदवार की सबसे बड़ी जीत थी। मौजूदा समय में सांसद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

फांसी की सजा से कैसे बच गया आरजी कर रेप मर्डर केस का गुनहगार : जानिए 9 मई, 1980 का वो फैसला

कोलकाता  : पिछले साल नौ अगस्त का दिन. कोलकाता में जो हुआ उससे पूरा देश सन्न था. आरजीकर मेडिकल कॉलेज के भीतर डॉक्टर बिटिया के साथ बर्बरता की सारी हदें पार हो गईं । ...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा हटाई गई, घर से एस्कार्ट गाड़ी और गनर को भी वापस बुलाया – भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने की सजा : डा. संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर  :  मोदी सरकार में मंत्री रहे मुजफ्फरनगर के पूर्व भाजपा सांसद डा. संजीव बालियान की वाई श्रेणी की सुरक्षा वापस ले ली गई है। उनके ए-टू जेड कॉलोनी स्थित घर से गार्द, एस्कार्ट...
article-image
पंजाब

बुआ अपने बेटे से नाबालिग भतीजी की कर रही थी शादी : पुलिस और एनजीओ ने शादी को दिया रुकवा

अमृतसर :  नाबालिक भतीजी की शादी बुआ अपने बेटे से करा रही था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है. सूचना पर पहुंची पुलिस और एनजीओ ने शादी को रुकवा...
Translate »
error: Content is protected !!