डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खक्ख ने पदभार संभाला

by

गढ़शंकर : 21 जुलाई : डीएसपी नरेंद्र सिंह औजला का तबादला होने पर उनके स्थान पर होशियारपुर से बदल कर आए डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने गढ़शंकर में बतौर डीएसपी का पदभार संभाल लिया है। इस मौके पत्रकारों से बातचीत करते डीएसपी दलजीत सिंह खक्ख ने कहा कि शहर में ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के हर संभव प्रयत्न किए जाएंगे। इसके अलावा इलाके में नशों पर नकेल डालने तथा नशे के व्यापार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने नशे के कारोबार में लगे लोगों को चेतावनी देते कहा कि यदि नशे के व्यापारियों ने यह धंधा ना छोड़ा तो उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस मौके उन्होंने इलाके के गांवों की पंचायतों तथा शहर निवासियों को अपील करते कहा इलाके में समाज विरोधी गतिविधियों पर नकेल डालने के लिए पुलिस को सहयोग दें। उन्होंने कहा कि अमन पसंद लोगों को पुलिस द्वारा पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी इस संबंधी कोई समस्या आती है तो वे उनसे बेझिझक मिल सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल और ट्रेडमैन का परिणाम घोषित, 373 उम्मीदवार चयनित

एएम नाथ। मंडी, 19 मार्च। भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने बताया है कि पड्डल ग्राउंड मंडी में 18 नवंबर से 23 नवम्बर से 2024 तक मंडी, कुल्लू और लाहौल...
article-image
पंजाब

आए दिन कत्ल हो रहे हैं और लोगों में डर व भय का माहौल बन चुका : सांसद मनीष तिवारी

गढ़शंकर के अलग-अलग गांवों का किया दौरा, गांव थाना के विकास हेतु 2 लाख रुपये की ग्रांट का चैक दिया गढ़शंकर : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने...
पंजाब

हरियाणा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के आरोप में एक को किया गिफतार

हरियाणा (होशियारपुर) अवैध शराब समेत गांव खुर्दा  के हरपाल सिंह   को हरियाना  की पुलिस ने काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया  ।एएसआई हरजीत   सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस गांव दोसड़का...
article-image
पंजाब

बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बड़ी राहत : कोर्ट ने 50 हजार के बॉन्ड पर दी जमानत

बठिंडा । पंजाब पुलिस की बर्खास्त महिला कॉन्स्टेबल अमनदीप कौर को बठिंडा अदालत ने बड़ी राहत दी है। पुलिस की तरफ से उसके खिलाफ दर्ज केस में चालान पेश ना किए जाने पर वीरवार...
Translate »
error: Content is protected !!