डीसी-एसपी ने बाजार का निरीक्षण कर हटवाया अतिक्रमण, उठाए प्रभावी कदम : ऊना शहर में सुचारू व्यवस्था जिला प्रशासन की सक्रियता से सुनिश्चित

by
रोहित जसवाल। ऊना, 1 जनवरी। नववर्ष के पहले दिन से ही जिला प्रशासन ऊना जनभलाई में पूरी सक्रियता और तत्परता से फील्ड में डटा दिखा। उपायुक्त जतिन लाल ने पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान और नगर परिषद ऊना के अधिकारियों के साथ ऊना के पुराने बाजार का निरीक्षण किया।
May be an image of 9 people and crowd
                इस दौरान उन्होंने बाजार में उत्पन्न समस्याओं का जायजा लिया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की। दरअसल, नववर्ष के उपलक्ष्य में ऊना के व्यापारिक प्रतिष्ठानों द्वारा दी गई छूट और सेल के कारण बाजार में बीते एक-दो दिनों से भारी भीड़ उमड़ रही थी। ऐसे में विक्रेताओं द्वारा दुकानों के आगे अतिक्रमण, रेहड़ियां लगाने और अस्थाई व्यापारिक ढांचे खड़े करने से यातायात बाधित हो रहा था, साथ ही आम जनता को भी आवाजाही में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। इससे आपातकालीन सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता भी प्रभावित हो रही थी। लोगों को हो रही इन समस्याओं का समाधान करने के लिए उपायुक्त जतिन लाल ने स्वयं प्रशासनिक अमले के साथ बाजार का दौरा किया, स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया और त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की।
May be an image of 7 people, crowd and text
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विक्रेताओं के लाइसेंस और नगर परिषद द्वारा जारी अनुमति पर्चियों की जांच की। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले विक्रेताओं की रेहड़ियों को मुख्य मार्ग से हटवाया गया और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया गया। उपायुक्त ने कहा कि भविष्य में ऐसी बिक्री गतिविधियों को खुले और व्यवस्थित स्थानों पर आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बाजार की व्यवस्था बेहतर बनी रहे।
गौरतलब है कि बीते दिन प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर अनाधिकृत व्यापारिक गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया था। वहीं, मिनी सचिवालय से गलुआ चौक और मिनी सचिवालय से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना तक के क्षेत्र को नो-वेंडिंग जोन घोषित किया गया था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अमृतसर जेल : कैदियों के पास मिले आठ मोबाइल और 7 सिम कार्ड

अमृतसर :  फताहपुर सेंट्रल जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। यहां जेल में बंद कैदियों और हवालातियों के कब्जे से आठ मोबाइल और सात सिमकार्ड बरामद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एफसीए से संबधित मामलों में त्वरित कार्रवाई करें संबंधित विभाग : मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में एफसीए मामलों के संबन्ध में बैठक आयोजित एएम नाथ। चम्बा :  जिला मुख्यालय चंबा में एफसीए मामलों के संबंध एक बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश...
हिमाचल प्रदेश

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी ईकेवाईसी सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें

ऊना, 16 जून – उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत सभी पंजीकृत किसानों का ईकेवाईसी प्रमाणीकरण पूर्ण नहीं हुए हैं। उन्होंने बताया कि...
article-image
पंजाब

50 ग्राम हेरोइन सहित युवक ग्रिफ्तार 

गढ़शंकर।  गढ़शंकर पुलिस ने बीत इलाके के गांव  युवक को 50 ग्राम हेरोइन सहित ग्रिफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया। एसएसपी सुरेंदर लाबां के दिशा निर्देशों पर डीएसपी जसप्रीत सिंह की हिदायतों पर एसएचओ...
Translate »
error: Content is protected !!